Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj ka Panchang 31 August 2023: श्रावन पूर्णिमा आज, पंचांग से जानिए पूजा-पाठ के लिए शुभ मुहूर्त

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Thu, 31 Aug 2023 06:00 AM (IST)

    Aaj ka Panchang 31 August 2023 पंचांग के अनुसार आज श्रावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। आज के दिन देश के कुछ हिस्सों में रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा। साथ ही आज सावन पूर्णिमा है जिसमें स्नान-दान का विशेष महत्व है। आज पंचक का साया रहेगा जिसकी गणना अशुभ मुहूर्त में की जाती है। आइए जानते हैं पूजा के लिए शुभ समय राहुकाल और पंचक का समय।

    Hero Image
    Aaj ka Panchang 31 August 2023: पढ़िए आज का पंचांग।

    नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क । Aaj ka Panchang 31 August 2023: दैनिक पंचांग के इस भाग में आज हम बात करेंगे श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि अर्थात 31 अगस्त 2023, गुरुवार के विषय में। पंचांग के अनुसार, आज सुबह पूर्णिमा तिथि समाप्त हो जाएगी। ऐसे में आज के दिन देश के कुछ हिस्सों में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसके साथ आज श्रावण पूर्णिमा। मान्यता है कि आज के दिन शुभ मुहूर्त में स्नान, दान इत्यादि कर्म करने से साधक को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग, साथ ही जानते हैं, ब्रह्म मुहूर्त, प्रदोष काल, पंचक और राहुकाल का समय।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग ( Panchang 31 August 2023)

    सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि- 31 अगस्त, सुबह 07 बजकर 05 मिनट तक

    सुकर्मा योग समाप्त- 31 अगस्त, शाम 05 बजकर 16 मिनट तक

    धृति योग प्रारंभ- 31 अगस्त, शाम 05 बजकर 16 मिनट से

    शतभिषा नक्षत्र- शाम 05 बजकर 45 मिनट तक

    शुभ समय

    ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 03 बजकर 52 मिनट से सुबह 04 बजकर 37 मिनट तक

    विजय मुहूर्त- दोपहर 01 बजकर 48 मिनट से दोपहर 02 बजकर 38 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त- शाम 06 बजकर 01 मिनट से शाम 06 बजकर 23 मिनट तक

    अशुभ समय

    राहुकाल- दोपहर 01 बजकर 16 मिनट से दोपहर 02 बजकर 51 मिनट तक

    गुलिक काल- सुबह 08 बजकर 32 मिनट से सुबह 10 बजकर 07 मिनट तक

    पंचक- पूरे दिन

    दिशा शूल- दक्षिण

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 23 मिनट से

    सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 01 मिनट पर

    चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

    चंद्रोदय- शाम 06 बजकर 28 मिनट से

    चन्द्रास्त- चंद्रास्त नहीं

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    comedy show banner
    comedy show banner