Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj ka Panchang 21 August 2023: नाग पंचमी पर्व आज, दैनिक पंचांग से जानिए पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

    Aaj ka Panchang 21 August 2023आज श्रावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। आज के दिन नाग देवता को समर्पित नाग पंचमी व्रत रखा जा रहा है। आज के दिन शुभ मुहूर्त में नाग देवता की उपासना करने से साधक को विशेष लाभ मिलता है। आज श्रावन सोमवार व्रत रखा जाएगा। आइए दैनिक पंचांग से जानते हैं पूजा के लिए शुभ समय और भद्रा काल का समय।

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Mon, 21 Aug 2023 06:30 AM (IST)
    Hero Image
    Aaj ka Panchang 21 August 2023: पढ़िए आज का पंचांग।

    नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क । Aaj ka Panchang 21 August 2023: दैनिक पंचांग के इस भाग में आज हम बात करेंगे 21 अगस्त 2023, सोमवार के विषय में। पंचांग के अनुसार, आज के दिन भगवान शिव को को समर्पित सावन सोमवार व्रत रखा जाएगा, साथ ही आज नाग पंचमी व्रत भी रखा जाएगा। इसके साथ आज तीन अत्यंत शुभ योग का निर्माण होने जा रहा है। आज दो शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। मान्यता है कि आज के दिन शुभ मुहूर्त में भगवान शिव की उपासना करने से साधक को विशेष लाभ प्राप्त होता है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग, साथ ही जानते हैं, ब्रह्म मुहूर्त और राहुकाल का समय।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग ( Panchang 21 August 2023)

    सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि- 22 अगस्त, सुबह 03 बजकर 30 मिनट तक

    शुभ योग समाप्त- 21 अगस्त, रात्रि 23 बजकर 51 मिनट तक

    शुक्ल योग प्रारंभ- 21 अगस्त, रात्रि 23 बजकर 51 मिनट से

    चित्रा नक्षत्र- पूर्ण रात्रि तक

    शुभ समय

    ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 34 मिनट से सुबह 05 बजकर 20 मिनट तक

    विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 28 मिनट से दोपहर 03 बजकर 19 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त- शाम 06 बजकर 40 मिनट से शाम 07 बजकर 03 मिनट तक

    अशुभ समय

    राहुकाल- सुबह 07 बजकर 40 मिनट से सुबह 09 बजकर 14 मिनट तक

    गुलिक काल- दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से दोपहर 03 बजकर 31 मिनट तक

    दिशा शूल- पूर्व

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 05 मिनट से

    सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 40 मिनट पर

    चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

    चंद्रोदय- सुबह 09 बजकर 44 मिनट से

    चन्द्रास्त- रात्रि 09 बजकर 45 मिनट तक

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।