विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

Aaj ka Panchang 17 September 2023: कन्या संक्रांति और विश्वकर्मा पूजा आज, पंचांग से जानिए ब्रह्म मुहूर्त समय

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
Updated: Sun, 17 Sep 2023 06:00 AM (IST)

Aaj ka Panchang 17 September 2023 पंचांग के अनुसार आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। बता दें कि आज कन्या संक्रांति और विश्वकर्मा पूजा ...और पढ़ें

Hero Image
Aaj ka Panchang 17 September 2023: पढ़िए आज का पंचांग।

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क । Aaj ka Panchang 17 September 2023: दैनिक पंचांग के इस भाग में आज हम बात करेंगे भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि अर्थात 17 सितंबर 2023, रविवार के विषय में। बता दें कि आज कन्या संक्रांति और विश्वकर्मा पूजा पर्व मनाया जाएगा। साथ ही आज 05 अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जिसमें पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। आइए दैनिक पंचांग से जानते हैं, पूजा के लिए शुभ समय, राहुकाल का समय।

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आज का पंचांग ( Panchang 17 September 2023)

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि- 17 सितंबर, सुबह 11 बजकर 08 मिनट तक

ब्रह्म योग समाप्त- 18 सितंबर, प्रातः 04 बजकर 28 मिनट तक

इंद्र योग प्रारंभ- 18 सितंबर, प्रातः 04 बजकर 28 मिनट तक

हस्त नक्षत्र- 17 सितंबर सुबह 10 बजकर 02 मिनट तक

शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 33 मिनट से सुबह 05 बजकर 20 मिनट तक

विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 18 मिनट से दोपहर 03 बजकर 08 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त- शाम 06 बजकर 24 मिनट से शाम 06 बजकर 48 मिनट तक

द्विपुष्कर योग- सुबह 10 बजकर 02 मिनट से सुबह 11 बजकर 08 मिनट तक

सर्वार्थ सिद्धि योग- सुबह 06 बजकर 07 मिनट से सुबह 10 बजकर 02 मिनट तक

अमृत सिद्धि योग- सुबह 06 बजकर 07 मिनट से सुबह 10 बजकर 02 मिनट तक

अशुभ समय

राहुकाल- शाम 04 बजकर 52 मिनट से शाम 06 बजकर 24 मिनट तक

गुलिक काल- दोपहर 03 बजकर 20 मिनट से शाम 04 बजकर 52 मिनट तक

दिशा शूल- पश्चिम

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 07 मिनट से

सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 24 मिनट पर

चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

चंद्रोदय- प्रातः 07 बजकर 52 मिनट से

चन्द्रास्त- शाम 07 बजकर 41 मिनट तक

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।