Move to Jagran APP

Weekly Finance Horoscope 14 to 20 April 2024: इन राशियों को मिलेगा नया रोजगार, बिजनेस में मिलेगी सफलता

14 से 20 अप्रैल 2024 का यह सप्ताह वित्त की दृष्टि से सभी राशियों के लिए खास रहने वाला है। साप्ताहिक वित्त राशिफल के अनुसार इस सप्ताह कुछ राशि जातक कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं तो वहीं कुछ राशि जातकों को कार्यक्षेत्र में नए कार्य का ऑफर मिल सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक वित्त राशिफल।

By Jagran News Edited By: Kaushik Sharma Sat, 13 Apr 2024 05:21 PM (IST)
Weekly Finance Horoscope 14 to 20 April 2024: इन राशियों को मिलेगा नया रोजगार, बिजनेस में मिलेगी सफलता
Weekly Finance Horoscope 14 to 20 April 2024 पढ़िए वित्त साप्ताहिक राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Finance Horoscope 14 to 20 April 2024: 14 से 20 अप्रैल 2024 का यह सप्ताह वित्त की दृष्टि से सभी राशियों के लिए खास रहने वाला है। साप्ताहिक वित्त राशिफल के अनुसार, इस सप्ताह कुछ राशि जातक कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं, तो वहीं, कुछ राशि जातकों को कार्यक्षेत्र में नए कार्य का ऑफर मिल सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक वित्त राशिफल।

मेष साप्ताहिक वित्त राशिफल (Aries Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह आपको आर्थिक स्थिति में बहुत गिरावट देखने को मिलेगी, जिसका एक बड़ा कारण स्वास्थ्य हो सकता है। साथ ही आपके पुराने व्यवसाय में आपके पार्टनर आपका साथ छोड़ सकते हैं, जिस कारण लॉस की स्थिति बनेगी। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आपके हित में नहीं है। सप्ताह के उत्तरार्ध में कहीं से विशेष आर्थिक मदद मिलने से आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

वृषभ साप्ताहिक वित्त राशिफल (Taurus Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले अच्छी तरीके से सोच-विचार लें। नहीं तो आप धोखेबाजों का शिकार हो सकते हैं। किसी नए प्रोजेक्ट के बहाने आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। इसलिए कोई भी बड़ी डील नए कार्य का शुभारंभ करने से पहले हर चीज को अच्छी तरीके से देखभाल लें। नहीं तो नुकसान के चांस ज्यादा है।

मिथुन साप्ताहिक वित्त राशिफल (Gemini Weekly Finance Horoscope 2024)

आर्थिक तौर से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नया ऑफर बड़ा काम आपको मिल सकता है। आपके काम को पसंद किया जाएगा, जिस कारण लोगों में आप की डिमांड बढ़ेगी। आप पर्सनल लोन आदि लेकर खुद का कोई काम शुरू कर सकते हैं। आपके कार्यक्षेत्र में आपके मित्रों विशेषकर जीवनसाथी का बड़ा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आय के नए स्रोत बनेंगे।

कर्क साप्ताहिक वित्त राशिफल (Cancer Weekly Finance Horoscope 2024)

आर्थिक तौर से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा कार्यक्षेत्र में नया ऑफर आपको मिल सकता है। आपके काम को पसंद किया जाएगा, जिस कारण लोगों में आप की डिमांड बढ़ेगी। आप पर्सनल लोन आदि लेकर खुद का कोई काम शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके मित्रों विशेषकर जीवनसाथी का बड़ा सहयोग। मिलेगा आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी आय के नए स्रोत बनेंगे।

सिंह साप्ताहिक वित्त राशिफल (Leo Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह आर्थिक स्थिति को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। हो सकता है  स्वास्थ्य कारणों से भी इस सप्ताह आपका बजट बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय यदि करते हैं, तो विरोधी वर्ग से सावधान रहें। आपके पार्टनर के साथ मिलकर व्यापार में आपको बड़ा धोखा दिया जा सकता है।

कन्या साप्ताहिक वित्त राशिफल (Virgo Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके व्यापार-व्यवसाय में नुकसान होने के योग बन रहे हैं। किसी व्यक्ति को बड़ी धनराशि कार्यक्षेत्र में उधार के रूप में देना आपके लिए बड़ा सर दर्द बन सकता है। बिना सोचे समझे किसी भी कार्य की शुरुआत इस सप्ताह न करें। नहीं तो हानि हो सकती है।

तुला साप्ताहिक वित्त राशिफल (Libra Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा मुनाफा होने वाला है। आपका पुराना कोई कॉन्ट्रैक्ट शुरू होने से आपको बड़ा आर्थिक लाभ होने वाला है। पहले किए गए समझौते से आपको लाभ होगा। आपको अपने मित्रों संबंधियों से आर्थिक मदद कार्यक्षेत्र में मिल सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।  

वृश्चिक साप्ताहिक वित्त राशिफल (Scorpio Weekly Finance Horoscope 2024)

यह सप्ताह आर्थिक तौर से आपके लिए लाभकारी रहने वाला है। कोई बड़ा प्रोजेक्ट या डील आपके पक्ष में हो सकती हैं, जिससे आपको धन लाभ होगा। साथ ही आप स्वयं का कोई रोजगार पिछले कुछ समय से करना चाह रहे हैं। इस सप्ताह  उसमें आपको सफलता मिल सकती है। शेयर मार्केट में आपका निवेश आपको लाभ देगा। साथ ही इस सप्ताह भौतिक सुख सुविधाओं के लिए आप नया भवन और वाहन आदि खरीद सकते हैं।

धनु साप्ताहिक वित्त राशिफल (Sagittarius Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति कुछ कारणों से ठीक नहीं रहेगी, जिसकी एक वजह स्वास्थ्य हो सकता है। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी वर्ग आपका साथ छोड़ सकते हैं, जिस कारण कार्य की गति बिगड़ सकती है। नौकरी आदि में अधिकारी वर्ग से विवाद झगड़ा हो सकता है ,जिस कारण आर्थिक स्थिति में बड़ा नुकसान देखने को मिलेगा।

मकर साप्ताहिक वित्त राशिफल (Capricorn Weekly Finance Horoscope 2024)

यह सप्ताह आपके लिए अत्यधिक परिश्रम वाला रहेगा। आपको अपने मेहनत के अनुसार व्यापार-व्यवसाय में लाभ नहीं प्राप्त होगा। साथ ही विरोधी वर्ग आपके कार्यक्षेत्र में आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस सप्ताह कोई बड़ी डील करना अपरिचित व्यक्ति के साथ आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। अच्छा होगा कोई भी कार्य या पार्टनरशिप करते समय अच्छी तरह सोच विचार ले। आर्थिक स्थिति पर कोई बड़ा जोखिम इस सप्ताह आप न उठाएं।

कुंभ साप्ताहिक वित्त राशिफल (Aquarius Weekly Finance Horoscope 2024)

इस सप्ताह आपको आर्थिक स्थिति में बड़ा लाभ दिखाई पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा ऑफर प्राप्त होने वाला है, जिससे आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी। साथ ही आए के नए स्रोत प्राप्त होंगे। ससुराल पक्ष से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है।

 

मीन साप्ताहिक वित्त राशिफल (Pisces Weekly Finance Horoscope 2024)

यह सप्ताह आर्थिक तौर से आपके लिए लाभकारी रहने वाला है ल कोई बड़ा प्रोजेक्ट या डील आप के पक्ष में हो सकता है, जिससे आपको धन लाभ होगा। साथ ही आप स्वयं का कोई रोजगार पिछले कुछ समय से करना चाह रहे हैं। इस सप्ताह  उसमें आपको सफलता मिल सकती है। शेयर मार्केट में आपका निवेश आपको लाभ देगा। साथ ही इस सप्ताह भौतिक सुख सुविधाओं के लिए आप नया भवन वाहन आदि खरीद सकते हैं।

यह भी पढें: Kailash Parvat: माउंट एवरेस्ट से कम है ऊंचाई, फिर भी क्यों मुश्किल मानी जाती है कैलाश की चढ़ाई

डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'