Weekly Career Horoscope 11 To 17 August 2025: नेटवर्किंग के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, पढ़ें राशिफल
यह सप्ताह करियर के मामले में धनु से मीन राशि के लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा होने वाला है लेकिन कार्यक्षेत्र के मामलों में बड़े छलांगों की बजाय मजबूत और ठोस कदम उठाने की सलाह दी जा रही है तो चलिए ऐस्ट्रॉलजर आनंद सागर पाठक जी (astropatri.com) से जानते हैं धनु से मीन राशि ( Weekly Career Horoscope 11 To 17 August 2025) तक का साप्ताहिक करियर राशिफल।
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार, कुछ राशियों के लिए बुध देव के मार्गी होने से टैक्स, साझेदारी वाले प्रोजेक्ट या क्लाइंट पेमेंट से जुड़े मामलों का समाधान होगा। हालांकि कुछ जातकों को कार्यस्थल पर तनाव की स्थिति महसूस हो सकती है, तो आइए धनु से मीन राशि (Weekly Career Horoscope 11 To 17 August 2025) का साप्ताहिक करियर राशिफल पढ़ते हैं।
धनु साप्ताहिक राशिफल: करियर (11 अगस्त – 17 अगस्त 2025)
व्यावसायिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए स्पष्टता और संभावित सफलता लेकर आएगा। बुध देव के मार्गी होने से टैक्स, साझेदारी वाले प्रोजेक्ट या क्लाइंट पेमेंट से जुड़े मामलों का समाधान होगा। 11 अगस्त को चंद्रमा कुंभ राशि में रहेंगे, जिससे नेटवर्किंग और तकनीकी योजनाओं को गति मिलेगी। यह समय रणनीतिक सहयोग के लिए अच्छा है। 12 से 13 अगस्त तक चंद्रमा मीन राशि में रहेंगे, जिससे ध्यान थोड़ा भटक सकता है, बड़े फैसलों से बचें। 14 से 15 अगस्त तक चंद्रमा मेष राशि में रहेंगे, जिससे रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। आप टीम मैनेजमेंट या आइडिया प्रस्तुत करने में आत्मविश्वास महसूस करेंगे। 16 से 17 अगस्त तक चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे, जिससे कार्यों का संगठन और दिनचर्या में सुधार होगा।
कन्या राशि में मंगल देव कार्यस्थल पर आपकी ऊर्जा बढ़ा रहे हैं। आपका साप्ताहिक राशिफल आपको सलाह देता है कि दीर्घकालिक लक्ष्यों से जुड़े विचारों पर तुरंत कदम बढ़ाएं।
मकर साप्ताहिक राशिफल: करियर (11 अगस्त – 17 अगस्त 2025)
यह सप्ताह करियर लक्ष्यों के लिए उत्पादक और रणनीतिक रहेगा। बुध देव कर्क राशि में मार्गी होकर साझेदारी और क्लाइंट संवाद को बेहतर बनाएंगे। 11 अगस्त को कुंभ राशि में चंद्रमा आपको पुराने प्रोजेक्ट्स से जुड़े वित्तीय विषयों पर चर्चा करने का अवसर देंगे। 12 से 13 अगस्त के बीच मीन राशि में चंद्रमा आपकी अंतर्ज्ञान शक्ति बढ़ाएंगे। 14 से 15 अगस्त को मेष राशि में चंद्रमा कार्यस्थल पर तनाव की स्थिति ला सकते हैं, इसलिए उत्तर कूटनीतिक रखें। 16 से 17 अगस्त को वृषभ राशि में चंद्रमा रचनात्मकता को बढ़ाएंगे और आपकी भरोसेमंद छवि को मजबूत करेंगे।
कन्या राशि में मंगल देव आपको ऊंचे लक्ष्यों के लिए स्थायित्व देंगे, विशेषकर यदि उनका संबंध यात्रा या उच्च शिक्षा से है। आपका साप्ताहिक राशिफल पेशेवर मामलों में बड़े छलांगों की बजाय मजबूत और ठोस कदम उठाने की सलाह देता है।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल: करियर (11 अगस्त – 17 अगस्त 2025)
करियर से जुड़े मामलों में इस सप्ताह रफ्तार आएगी। बुध देव का आपके षष्ठ भाव में मार्गी होना नौकरी से जुड़े आवेदनों और असाइनमेंट्स में देरी कम करेगा। 11 अगस्त को चंद्रमा का कुंभ राशि में होना आत्म-जागरूकता को तेज करेगा, लक्ष्य तय करने और नेतृत्व क्षमता दिखाने के लिए उत्तम समय। 12 से 13 अगस्त तक चंद्रमा मीन राशि में रहकर सूक्ष्म वित्तीय दृष्टि देंगें, परंतु तर्क को धुंधला कर सकते है। 14 से 15 अगस्त तक चंद्रमा मेष राशि में रहकर संवाद और मार्केटिंग को समर्थन देंगें, विचार प्रस्तुत करने के लिए आदर्श समय।
16 से 17 अगस्त तक चंद्रमा वृषभ राशि में रहकर वर्क-फ्रॉम-होम व्यवस्था को स्थिर करेंगें। कन्या राशि में मंगल देव का गोचर बारीकी से योजना बनाने में सहायक रहेगा। आपका साप्ताहिक राशिफल धीमी लेकिन स्थिर प्रगति और रणनीतिक संवाद की ओर इशारा करता है।
मीन साप्ताहिक राशिफल: करियर (11 अगस्त – 17 अगस्त 2025)
करियर से जुड़ी ऊर्जा आपके पक्ष में रहेगी। बुध देव के मार्गी होने से क्लाइंट्स और सहकर्मियों के साथ संवाद में स्पष्टता आएगी। रचनात्मक क्षेत्रों में कार्यरत जातकों को विशेष लाभ होगा। 12 से 13 अगस्त के बीच मीन राशि में चंद्रमा का गोचर आपको प्रेरणा से भर देगा। 11 अगस्त को कुंभ राशि में चंद्रमा आत्ममंथन के लिए अनुकूल रहेंगे। 14 से 15 अगस्त के बीच मेष राशि में चंद्रमा वित्तीय योजनाओं और अपनी कीमत तय करने के लिए अच्छा समय देंगे। 16 से 17 अगस्त तक वृषभ राशि में चंद्रमा स्पष्ट संवाद को बढ़ावा देंगे, ईमेल, इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन के लिए उपयुक्त समय रहेगा।
कन्या राशि में मंगल देव साझेदारी को ऊर्जा देंगे। आपका साप्ताहिक राशिफल आक्रामकता के बजाय कोमल निरंतरता अपनाने की सलाह देता है, जिससे अधिक परिणाम मिलेंगे।
ययह भी पढ़ें- Pisces Weekly Horoscope 11 To 17 August 2025: आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, पढ़ें मीन का राशिफल
लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com , सुझाव हेतु लिखें: hello@astropatri.com।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।