Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mumbai में फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार ने टैक्सी को मारी टक्कर; 2 लोगों की मौत

    Updated: Sat, 29 Mar 2025 05:57 PM (IST)

    मुंबई के दादर स्थित एल्फिन्सटन ब्रिज पर शनिवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने टैक्सी को टक्कर मार दी जिससे टैक्सी चालक और 55 वर्षीय महिला यात्री की मौत हो गई। आरोपी चालक 21 वर्षीय प्रियांशु बांद्रे को पुलिस ने मौके से हिरासत में लिया। प्राथमिक जांच में लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Hero Image
    मुंबई के एल्फिन्सटन ब्रिज पर तेज रफ्तार कार ने टैक्सी को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    पीटीआई, मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के दादर इलाके में एक फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार कार और टैक्सी की टक्कर में टैक्सी चालक और एक महिला यात्री की मौत हो गई। पुलिस ने कार चला रहे 21 वर्षीय युवक को मौके से हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में यह मामला लापरवाही और तेज गति से गाड़ी चलाने का पाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टैक्सी चालक और महिला यात्री की मौत

    इस दर्दनाक हादसे में टैक्सी चालक और उसमें सवार 55 वर्षीय महिला यात्री रेखा परमार की मौत हो गई। यह घटना शनिवार दोपहर करीब 1:15 बजे एल्फिन्सटन ब्रिज पर हुई, जब प्रियांशु बांद्रे (21) नामक युवक की कार दादर रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी।

    पुलिस के अनुसार, प्रियांशु बांद्रे ने कार से नियंत्रण खो दिया, जिससे उसकी गाड़ी उत्तर दिशा की लेन से दक्षिण दिशा की लेन में आ गई और सामने से आ रही टैक्सी से टकरा गई। हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को हिरासत में लिया।

    पुलिस ने दर्ज किया मामला

    पुलिस ने प्रियांशु बांद्रे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने के कारण हुआ। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी नशे की हालत में तो नहीं था।

    यह भी पढ़ें: Mumbai में जिम की मशीनों को लेकर हुई भयंकर लड़ाई, सिर पर रॉड से किया हमला; FIR दर्ज