Move to Jagran APP

तीन आरोपी गिरफ्तार, मुख्यमंत्री को समन... अमित शाह के फेक वीडियो केस में अब तक क्या-क्या हुआ?

कुछ दिनों पहले आरक्षण के मुद्दे से जोड़कर केंद्रीय मंत्री अमित शाह का एक फेक वीडियो वायरल हो गया। इस मामले पर भाजपा ने कांग्रेस पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया है। वहीं भाजपा के शिकायत पर आईटी सेल ने कार्रवाई की। असम गुजरात समेत कई राज्यों में लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। आइए जरा जान लें कि इस मामले में अब तक क्या कुछ हुआ।

By Jagran News Edited By: Piyush Kumar Published: Tue, 30 Apr 2024 03:21 PM (IST)Updated: Tue, 30 Apr 2024 03:24 PM (IST)
अमित शाह के वायरल वीडियो केस में अबतक तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई।(फोटो सोर्स: जागरण)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Amit Shah Fake Video Row। लोकसभा चुनाव के बीच केंद्रीय मंत्री अमित शाह का एक फेक वीडियो वायरल हो गया। विडियो में वो कथित तौर पर कहते सुनाई देते हैं कि अगर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी तो गैर-संवैधानिक एससी, एसटी और ओबीसी के रिजर्वेशन को हम समाप्त कर देंगे।

loksabha election banner

इस फेक वीडियो पर भाजपा ने तुरंत एक्शन लिया। फेक वीडियो पर गृह मंत्रालय की ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई। इस मामले पर राजनीतिक भी खूब हो रही है। भाजपा ने कांग्रेस पर ओछी राजनीति करते हुए इस षडयंत्र को रचने का आरोप लगाया है। आइए जरा पढ़ें कि इस मामले में अब तक क्या कुछ हुआ है...

शिकयत पर स्पेशल सेल ने शुरू की जांच

सबसे पहले विशेष सेल ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर फर्जी वीडियो के प्रसार के संबंध में एक एफआईआर दर्ज की। केस दर्ज होने के बाद अब स्पेशल सेल की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) यूनिट ने जांच शुरू की।

तेलंगाना के सीएम को भेजा गया समन

दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्री अमित शाह का फेक वीडियो शेयर करने के मामले में तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी को समन भेजा है। इसमें रेड्डी को दिल्ली पुलिस के आईएफएसओ यूनिट के समक्ष एक मई को पेश होने को कहा है।

पुलिस ने रेड्डी को उस मोबाइल फोन को भी साथ लाने को कहा है, जिससे उन्होंने कथित वीडियो को एक्स पर पोस्ट किया था। पुलिस ने पांच लोगों को नोटिस भेजा है, जिसमें तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी भी शामिल हैं। रेड्डी तेलंगाना कांग्रेस के प्रमुख भी हैं।

असम से एक व्यक्ति गिरफ्तार

अमित शाह से जुड़े फर्जी वीडियो के सिलसिले में अब असम से रीतम सिंह नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इस बात की जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने अपने एक्स हैंडल पर दी है।

राजस्थान भाजपा ने जताई नारजगी

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का वीडियो एडिटिंग कर वायरल करने के मामले में राजस्थान भाजपा ने नाराजगी जताई है। प्रदेश भाजपा के सोशल मीडिया विभाग की ओर से इस संबंध में साइबर क्राइम पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। प्रदेश भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक राजेंद्र सिंह शेखावत और सोशल मीडिया विभाग के संयोजक अजय विजयवर्गीय ने साइबर क्राइम पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट दी है।

महाराष्ट्र में बीजेपी ने कांग्रेस नेता के खिलाफ की शिकायत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक 'डीपफेक' वीडियो साझा करने के आरोप में महाराष्ट्र कांग्रेस (युवा) के सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में मुंबई बीजेपी नेता प्रतीक करपे ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि मुंबई पुलिस की टीम इसकी गहन छानबीन में जुटी हुई है।

बीजेपी ने चुनाव आयोग का ठकठकाया दरवाजा

भाजपा ने सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह के डीप फेक वीडियो को लेकर आयोग से शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही चुनाव प्रचार में डीफ फेक से जुड़े कई मामले भी आयोग के सामने पेश किए है।

गुजरात पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

इस मामले पर अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच ने कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी के PA सतीश वंसोला समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। दूसरा व्यक्ति आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।

इस संबंध में साइबर क्राइम डीसीपी लवीना सिन्हा ने कहा कि इन दोनों आरोपियों ने पालनपुर और लिंकेडा के एक जागरूकता फैलाने वाले वीडियो को एडिट किया था।

अमित शाह ने शेयर किया रियल वीडियो

अमित शाह ने इस मामले पर क्या कहा?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मामले पर मंगलवार (30 अप्रैल) को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,"मेरा सौभाग्‍य है कि मैंने जो कहा था, उसकी ओरिजनल रिकॉर्डिंग हुई थी, जिसे पेश करने के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। आज कांग्रेस के बड़े नेता क्रिमिनल ऑफेंस का सामना कर रहे हैं। यह कृत्य उनकी हताशा और निराशा का द्योतक है। जब से राहुल गांधी ने कांग्रेस की कमान संभालने का काम किया है, राजनीति का स्‍तर कम करने का काम कर रहे हैं।

अब एक फेक वीडियो सर्कुलेट किया जा रहा है, एक बड़ी पार्टी की ओर से ऐसा किया जाना निंदनीय है। भारतीय राजनीति‍ में कभी किसी प्रमुख दल के द्वारा ऐसा नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें: 'जब से राहुल गांधी ने...', Fake Video को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, बोले- भारतीय राजनीति में ऐसा कभी नहीं हुआ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.