Move to Jagran APP

Lok Sabha Chunav: संभल में 18.98 लाख मतदाताओं के हाथ में इतिहास बनाने का मौका, प्रथा ने पहली बार वोट डालकर ली सेल्फी

Lok Sabha Election 2024 Sambhal Update News In Hindi संभल में कड़ी सुरक्षा के बीच 998 मतदान केंद्र के 1933 बूथों पर मतदान समय से शुरू हो गया। यहां सपा बसपा और भाजपा प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला करने बूथों तक पहुंचेंगे 18.98 लाख मतदाता। सबसे पहले शंकर कॉलेज मतदान केंद्र पर विजय नागपाल ने पहला वोट डाला। वहीं युवा प्रथा ने भी पहली बारमत डालकर सेल्फी ली।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Published: Tue, 07 May 2024 07:37 AM (IST)Updated: Tue, 07 May 2024 07:37 AM (IST)
संभल के शंकर कॉलेज मतदान केंद्र पर पहली बार मतदान करने पहुंची प्रथा। विजय नागपाल ने डाला पहला वोट।

जागरण संवाददाता, संभल। तीसरे चरण में प्रदेश की दस सीटों में शामिल संभल लोकसभा क्षेत्र के 1933 मतदेय स्थलों पर मंगलवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। इसके पहले सुबह सवा पांच बजे सभी बूथों पर प्रत्याशियों के एजेंट की मौजूदगी में माक पोल का अभ्यास भी किया गया। वोट डाले गए और उसकी काउंटिंग का मिलान हुआ।

loksabha election banner

कहीं से कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई। इसके बाद सात बजे मतदान शुरू हो गया। संभल सीट के तहत आने वाले संभल विधानसभा क्षेत्र के साथ ही असमोली, चंदौसी, कुंदरकी और बिलारी में मतदान शुरू हो चुका है। संभल जनपद में शामिल बदायूं लोकसभा क्षेत्र के गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र में भी मतदान शुरू हो चुका है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है तो अभी तक कहीं से कोई अप्रिय स्थिति की जानकारी नहीं सामने आई है।

इनकी किस्मत का होना है फैसला

इस चुनाव में भाजपा से परमेश्वर लाल सैनी, सपा से जियाउर्रहमान बर्क तथा बसपा से सौलत अली के साथ ही निर्दल व छोटे छोटे दलों से कुल 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 2019 के चुनाव में जनपद में 66.8 प्रतिशत मत पड़े थे।

इस बार गर्मी ज्यादा है और अनुमान लगाया जा रहा है कि सुबह व शाम के समय मतदाता बूथों की ओर तेजी से उमड़ेंगे। ऐसे में मतदान का प्रतिशत पिछले चुनाव के मुकाबले बढ़ने का अनुमान भी लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः साहब! आठ बजे उठती है पत्नी, मैं भूखा दफ्तर जाता हूं, अब छुटकारा चाहिए, मथुरा में पति की पीड़ा सुनकर दंग रह गईं पुलिस अधिकारी

उधर जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने बहजोई कस्बा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उधर शंकर इंटर कालेज संभल में पहला मतदान शहर के व्यापारी विजय नागपाल ने डाला। यहां पालिका कर्मियों ने मतदाता का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। बूथ को भी सजाया गया था। प्रथा ने इस बूथ पर पहली बार वोट डाला और सेल्फी भी ली।

ये भी पढ़ेंः Agra: 'स्वामी प्रसाद पर जूता फेंकने वाले का हाथ काटकर लाने पर 11 लाख का इनाम', कौन हैं होतम सिंह जिसने किया ये एलान

लोकसभा क्षेत्र संभल

विधानसभा क्षेत्र- पुरुष - महिला - थर्ड जेंडर- कुल

चंदौसी - 2,09,380 - 1,84,131 - 36 - 3,93,547

असमोली - 2,03,488 - 1,76,507- 25- 3,80,031

संभल- 2,00,059 - 1,73,589 - 37 - 3,73,685

कुंदरकी - 2,08,761 - 1,83,459 - 13 - 3,92,233

बिलारी - 1,91,085 - 1,67,612 - 9 - 3,58,706

टोटल -़10,12,784 - 8,85,298 - 120 - 18,98,202

लोकसभा क्षेत्र संभल

विधानसभा क्षेत्र - मतदान केंद्र - मतदान स्थल

चंदौसी - 164 - 390

असमोली - 254 - 388

संभल - 155 - 372

कुंदरकी - 225 - 436

बिलारी - 200 - 347

टोटल- 998 1933

2019 का परिणाम

डा शफीकुर्रहमान बर्क - सपा - 6,58,006

परमेश्वर लाल सैनी - भाजपा - 4,83,180

मतदान प्रतिशत- लोकसभा क्षेत्र

वर्ष - मतदान प्रतिशत

2014- 62.43

2019 - 66.8 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.