Move to Jagran APP

दुनिया के 10 सबसे गर्म शहरों में ओडिशा के तीन शहर, अफ्रीका को भी पछाड़ा; झारखंड ने भी लिस्‍ट में बनाई जगह

Odisha Weather Update ओडिशा में इन दिनों गर्मी का प्रकोप जारी है। इस मामले में ओडिशा अभी दुनिया के बाकी देशों को भी टक्‍कर दे रहा है। दुनिया के 10 सबसे गर्म शहरों में से तीन ओडिशा के हैं। मंगलवार को जहां ओमान का जोबा शहर दुनिया का सबसे गर्म शहर रहा वहीं बारीपदा दूसरे बालेश्वर तीसरे और राजधानी भुवनेश्वर ने 10वें स्थान पर अपनी जगह बनाई।

By Sheshnath Rai Edited By: Arijita Sen Published: Wed, 01 May 2024 04:02 PM (IST)Updated: Wed, 01 May 2024 04:02 PM (IST)
दुनिया के 10 सबसे गर्म शहरों में ओडिशा के तीन शहर

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। दुनिया के 10 सबसे गर्म शहरों में से तीन ओडिशा में हैं। बारीपदा दूसरे स्थान पर है, उसके बाद बालेश्वर तीसरे स्थान पर और राजधानी भुवनेश्वर 10वें स्थान पर है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, भुवनेश्वर के वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर यह जानकारी दी है।

loksabha election banner

ओमान का जोबा शहर सबसे गर्म 

उन्होंने कहा है कि मंगलवार को ओमान का जोबा शहर दुनिया का सबसे गर्म शहर था। यहां तापमान 49.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उनके नीचे ओडिशा का बारीपदा रहा। यहां 46.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बालेश्वर तीसरे स्थान पर है।

यहां का तापमान 46.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अफ्रीका के नादजामेना चौथे स्थान पर हैं। यहां का तापमान 46.0 डिग्री दर्ज किया गया। म्यांमार का चौक शहर पांचवें स्थान पर है। यहां तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नाइजर विल्मा छठे स्थान पर है। यहां का तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लिस्‍ट में झारखंड भी है शामिल

झारखंड का जमशेदपुर सातवें स्थान पर है। यहां का तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिम बंगाल का मेदिनीपुर आठवें स्थान पर है। यहां 45.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

नाइजर की गूज गैमी नौवें स्थान पर हैं। यहां का तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी भुवनेश्वर दसवें स्थान पर है। यहां 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें:

कटक से BJD उम्‍मीदवार प्रकाश चंद्र बेहेरा ने भरा पर्चा, शहर में निकाली मोटरसाइकिल रैली; सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

पुरी रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पोर्टिको, छह श्रमिक घायल; चार की हालत गंभीर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.