Move to Jagran APP

Attack On Bjp Leaders: मैनपुरी में पोलिंग डंप करने की कोशिश, मंत्री जयवीर सिंह के बेटे पर पथराव, भाजपा कार्यकर्ता घायल

Mainpuri Lok Sabha Election Update News भाजपा ने मैनपुरी में पोलिंग डंप करने के आरोप लगाए हैं। वहीं जयवीर सिंह के बेटे सुमित पर हमले का आरोप भी लगाया है। हमलावरों ने सुमित पर पथराव किया और उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। इस हमले में दो बीजेपी कार्यकर्ताओं को चोट पहुंची है। मैनपुरी में योगी सरकार के मंत्री जयवीर सिंह और सपा की डिंपल यादव के बीच टक्कर है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Published: Tue, 07 May 2024 11:58 AM (IST)Updated: Tue, 07 May 2024 12:03 PM (IST)
मैनपुरी: तेजगंज में हुए हमले में घायल कर्ण सिंह, स्वदेश कुमार।

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। थाना बेवर के गांव तेजगंज स्थित मतदान केंद्र पर भाजपा एजेंट सुदेश प्रताप सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि सपा कार्यकर्ताओं द्वारा पोलिंग डंप का प्रयास किया जा रहा है तो विवाद होने लगा। इसी बीच भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह के पुत्र सुमित प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए।

loksabha election banner

उन्होंने विरोध किया तो अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। इस घटना में सुमित प्रताप का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इसके साथ ही भाजपा एजेंट सुदेश प्रताप सिंह और भाजपा समर्थक कर्ण बहादुर सिंह पथराव की चपेट में आकर घायल हो गए।

ये भी पढ़ेंः Amroha: सड़क छोड़कर अचानक रेलिंग पर दौड़ने लगी तेज रफ्तार डबल डेकर बस, सवारियों में मच गई चीखपुकार, हादसे में बच्ची की मौत

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Chunav: अखिलेश यादव ने मतदान में गड़बड़ी का लगाया आरोप, ट्वीट कर दी जानकारी, यूपी के उधन्ना बूथ पर धमकी!

पैक्सफेड चेयरमैन व पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा पर हमला

पैक्सफेड चेयरमैन प्रेमसिंह शाक्य, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, जिपं सदस्य शुभम सिंह एक वाहन से नगला दुगई की ओर जा रहे थे। उन्होंने लघुशंका के लिए अपना वाहन रोका तभी बाइक से पहुंचे आधा दर्जन युवकों ने अखिलेश यादव जिंदाबाद का नारा लगाते हुए उन पर हमला कर दिया। इस घटना में उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन चालक को भी काफी चोट आई हैं।

मैनपुरी : मतदान सुबह 11 बजे तक।

मैनपुरी - 24.36

भोगांव - 24.98

किशनी - 25.43

करहल - 25.39

जसवंतनगर - 25.14

कुल - 25.13


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.