Move to Jagran APP

ABHA Card बनवाने में नंबर वन रांची, खूंटी में बनवाए गए सबसे कम कार्ड; फायदे जान फटाफट ऐसे करें ऑनलाइन अप्‍लाई

ABHA Card आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (आभा) कार्ड एक डिजिटल हेल्‍थ कार्ड है जिसमें मरीज के इलाज से संबंधित पूरी डिटेल होती है। इससे इलाज में सुविधा होती है। झारखंड में यह कार्ड बनवाने में रांची पहले नंबर पर है जबकि खूंटी जिले में सबसे कम कार्ड बनवाए गए हैं। रांची में अब तक 12.96 लाख कार्ड बन चुके हैं।

By Anuj tiwari Edited By: Arijita Sen Published: Tue, 07 May 2024 08:29 AM (IST)Updated: Tue, 07 May 2024 08:29 AM (IST)
आभा कार्ड बनवाने में रांची नंबर वन, खूंटी पीछे

जागरण संवाददाता, रांची। ABHA Card : आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (आभा) कार्ड बनवाने में रांची जिला राज्य में पहले स्थान पर है। रांची में 12.96 लाख लोगों का आभा कार्ड बनाया जा चुका है। अब तक दूसरे स्थान पर पूर्वी सिंहभूम और तीसरे स्थान पर धनबाद है।

loksabha election banner

खूंटी में बना सबसे कम आभा कार्ड

सबसे कम आभा कार्ड खूंटी जिले में बन पाया है, यहां आभा कार्ड की संख्या 1.86 लाख है। खूंटी में कार्ड बनवाने में लोगों के बीच जागरूकता की कमी है।

रांची के सिविल सर्जन डा. प्रभात कुमार बताते हैं कि कार्ड बनने का लाभ मरीजों को ही मिलेगा। मरीजों के इलाज से लेकर उनकी सभी जानकारी आभा कार्ड में स्टोर होगी। जिससे उनके इलाज में मदद मिलेगी।

आभा कार्ड में रहेगा मरीज का पूरा हेल्थ रिकाॅर्ड

आभा कार्ड सभी वर्ग के लोगों का बनाया जा रहा है। जिसमें लोगों का पूरा हेल्थ रिकार्ड होगा, जिससे वे कहीं भी इलाज करवा सकेंगे और उनके इलाज की पूरी जानकारी इलाज करने वाले डाक्टर को एक क्लिक में उपलब्ध हो सकेगी।

सदर अस्पताल के डाॅक्टरों ने बताया कि आभा कार्ड बनने के बाद लोगों के इलाज में सुविधा मिलेगी, वे देश के किसी भी अस्पताल में इलाज कराते हैं तब भी उनके पिछले इलाज की जानकारी मिल सकेगी।

खुद बनवा सकते हैं कार्ड

आभा कार्ड खुद से भी ऑनलाइन बनवाया जा सकता है। इसके लिए एबीडीएम डाट जीओवी डाॅट इन में जाकर अपनी पूरी जानकारी देने के बाद निबंधन करवा सकते हैं। इसके बाद 14 अंक का नंबर जारी होगा, जिसके माध्यम से कहीं भी अपनी पूरी जानकारी शेयर कर सकेंगे।

विभिन्न जिलों में बने आभा कार्ड की संख्या

  • रांची 1296792
  • पूर्वी सिंहभूम 1259279
  • धनबाद 956724
  • बोकारो 827062
  • गिरिडीह 793732
  • हजारीबाग 791964
  • पलामू 708238
  • गोड्डा 555974
  • देवघर 547749
  • पश्चिमी सिंहभूम 497570
  • पाकुड़ 490175
  • दुमका 474692
  • गुमला 459779
  • सरायकेला खरसावां 449514
  • चतरा 434845
  • जामताड़ा 431145
  • गढ़वा 408042
  • कोडरमा 407016
  • रामगढ 368024
  • साहेबगंज 343304
  • लातेहार 331720
  • सिमडेगा 301214
  • लोहरदगा 254609
  • खूंटी 186049

ये भी पढ़ें: 

चुनाव से पहले रांची में ED की बड़ी कार्रवाई, आलमगीर के PS संजीव कुमार लाल और नौकर जहांगीर आलम को किया गिरफ्तार

Jharkhand Politics: 'एफआईआर कराएं सीएम...', आलमगीर आलम के ठिकानों से रुपये की बरामदगी पर बाबूलाल मरांडी ने खड़े किए सवाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.