Optical Illusion: क्या तस्वीर में छिपा लाल स्क्रू डाइवर आपको नजर आ रहा है
ऑप्टिकल इल्यूजन आंखों का भ्रम होता है जिसे हल करने के लिए आपकी आंखों का तेज होना बेहद जरूरी है। आज का ऑप्टिकल इल्यूजन का चैलेंज काफी मजेदार है और आपको इसे हल करने में काफी मजा भी आएगा। इससे आपका दिमाग भी तेज बनेगा। आइए जानते हैं क्या है आज का चैलेंज और कितने समय में इसे खोजना है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन का मतलब होता है आपकी आंखों को भ्रमित करना। इसके लिए अलग-अलग तस्वीरों का इस्तेमाल किया जाता है, जो दिखने में कुछ और होती हैं, लेकिन हकीकत में कुछ और होता है। इससे आपके दिमाग की एक्सरसाइज होती है और आपकी ऑब्जर्वेशनल स्किल्स काफी मजेदार होती है। इसलिए रोज इसे सॉल्व करना काफी मजेदार हो सकता है और दिमाग के लिए फायदेमंद भी हो सकता है। इसलिए हम आपके लिए आज एक बेहद मजेदार ऑप्टिकल इल्यूजन लाए हैं, जिसे हल करने में काफी मजा आने वाला है।
क्या है आज का चैलेंज?
आज के चैलेंज के लिए आपके सामने एक तस्वीर रखी जाएगी, जिसमें एक गराज का दृश्य दिखाया गया है। इसमें एक उल्टी साइकिल और बहुत सारे उल्टे-पुल्टे औजार नजर आ रहे होंगे। खुली खिड़की से बाहर का नजारा दिख रहा है, एक मेज है, जिसपर कुछ सामान रखा है, फर्श पर कुछ टायर हैं और कई औजार बिखरे हुए हैं, शेल्फ पर भी काफी औजार रखें हैं। इन्हीं सबके बीच में एक लाल स्क्रूड्राइवर भी रखा है, जो आसानी से देखने पर नजर नहीं आएगा। इसे खोजने के लिए आपको अपनी आंखों और दिमाग से काफी मेहनत करवानी पड़ेगी। उस स्क्रू डाइवर को खोजने के लिए आपको बस 6 सेकंड का समय मिलेगा। चलिए देखते हैं, आप उसे खोज पाते हैं या नहीं।
क्या मिला आपको उसका जवाब?
क्या आपको स्क्रू डाइव मिल गया? अगर मिल गया तब तो अच्छी बात है, लेकिन अगर आप अभी तक उसे नहीं खोज पाए हैं, तो कोई बात नहीं हम आपकी मदद कर देते हैं। अगर आप तस्वीर को ध्यान से देखेंगे, तो आपको पता चलेगा कि तस्वीर के दाईं ओर पहिए के बीच से देखने पर आपको वह स्क्रू डाइवर नजर आएगा। आपकी सहूलियत के लिए हमने उस स्क्रू डाइवर को लाल रंग से मार्क भी कर दिया है।
Picture Courtesy: Evolve E-Bikes