Move to Jagran APP

पति के गिलास में पत्‍नी ने मिलाई नींद की दवा, गहने लेकर हुई फरार, अब नई नवेली दुल्‍हन को दर-दर ढूंढ रहे ससुरालवाले

Dhanbad Crime धनबाद के बलियापुर क्षेत्र में एक नई नवेली दुल्‍हन के भाग निकलने का मामला सामने आया है। बुधवार को पति-पत्‍नी की शादी हुई थी और शुक्रवार को दुल्‍हन गहने लेकर ससुराल से फरार हो गई। अब ससुरालवाले उसे ढूंढ़ रहे हैं लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं मिल रहा है। पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है।

By Jagran News Edited By: Arijita Sen Published: Tue, 30 Apr 2024 03:19 PM (IST)Updated: Tue, 30 Apr 2024 03:19 PM (IST)
सोता रहा दूल्हा, गहने लेकर भाग निकली दुल्हन

जागरण संवाददाता, बलियापुर (धनबाद)। शादी हुई, सभी रीति-रिवाज हुए और दो दिन बाद ही रात में नई नवेली दुल्हन घर से अपना गहना व सामान लेकर फरार हो गई। घटना शुक्रवार को धनबाद के बलियापुर क्षेत्र में घटी। काफी तलाश के बाद भी जब दुल्हन नहीं मिली तो स्वजन ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

loksabha election banner

बुधवार को हुई थी दोनों की शादी

बलियापुर निवासी वासुदेव महतो की शादी गोविंदपुर क्षेत्र की पूनम नामक युवती से बुधवार को हुई थी। बताया गया कि शादी संपन्न होने के बाद गुरुवार की सुबह दूल्हा दुल्हन को लेकर अपने घर पहुंचा।

उसी शाम प्रीतिभोज भी हुआ। सारे रीति रिवाज हुए। अगले दिन दूल्हा दुल्हन को लेकर गोविंदपुर स्थित उसके मायके गया और फिर उसी दिन बलियापुर लौट आया। शुक्रवार की रात दोनों कमरे में सोने चले गए।

पति के पानी के गिलास में मिला दी नींद की दवा

इस दौरान दुल्हन ने पानी के गिलास में चुपके नींद की दवा मिला दी और दूल्हे को दे दिया। इधर, पानी पीने के बाद पति जब गहरी नींद में सो गया, दुल्हन अपना सारा गहना और सामान लेकर भाग निकली।

सुबह जब पति की नींद खुली तो पत्नी को गायब पाया। इसके बाइ इसकी सूचना दुल्हन के मायके वालों को दी गई तो मायकेवाले भी दुल्हन की ससुराल पहुंचे और दुल्हन की खोज में निकल पड़े। जब उसका कहीं भी पता नहीं चला तो इसकी जानकारी बलियापुर थाने को दी गई।

ये भी पढ़ें:

Bird Flu : बर्ड फ्लू को लेकर रांची के बाद धनबाद में भी अलर्ट, विभाग ने दिया ये सख्त निर्देश

Dhanbad Crime : घर के आंगन में सो रही आदिवासी महिला की गला रेतकर हत्या, देर रात मर्डर हुए से इलाके में तनाव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.