Move to Jagran APP

'हम एक समय की रोटी कम खा लेंगे, लेकिन...', दिल्ली में वोटिंग के बाद BJP पर जमकर बरसे केजरीवाल

उन्होंने कहा कि देश की आजादी में सबसे ज्यादा कुर्बानी पंजाब के लोगों ने दी है। आज मोदी की तानाशाही चल रही है अगर मोदी को नहीं हराया गया तो संविधान और लोकतंत्र नहीं बचेगा ये देश नहीं बचेगा। इसलिए देश बचाने के लिए पंजाब के लोगों को आगे आकर अपनी भूमिका निभाने की जरूरत है। आपकी ताकत से पंजाब में हम अच्छा काम कर रहे हैं।

By Jagran News Edited By: Sonu Suman Published: Sun, 26 May 2024 04:09 PM (IST)Updated: Sun, 26 May 2024 04:09 PM (IST)
दिल्ली में वोटिंग के बाद BJP पर जमकर बरसे केजरीवाल।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली में वोटिंग खत्म होने के बाद पंजाब के दौरे पर हैं। उन्होंने इस दौरान बीजेपी पर जमकर बरसे। उन्होंने एक जनसभा में कहा- मैं देश बचाने की अपील करने आया हूं। हम एक समय की रोटी कम खा लेंगे लेकिन तानाशाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्यपाल विधानसभा के द्वारा पारित बिलों को रोककर जनतंत्र के ऊपर प्रहार कर रहे हैं। यह जनता को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। इसके खिलाफ आपको आवाज उठानी पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी में सबसे ज्यादा कुर्बानी पंजाब के लोगों ने दी है। आज मोदी की तानाशाही चल रही है, अगर मोदी को नहीं हराया गया तो संविधान और लोकतंत्र नहीं बचेगा, ये देश नहीं बचेगा। इसलिए देश बचाने के लिए पंजाब के लोगों को आगे आकर अपनी भूमिका निभाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आपने जो ताकत हमें दी, हम उससे पंजाब में अच्छे काम कर रहे हैं। आप लोगों ने विधानसभा चुनावों 117 सीटों में से 92 सीट देकर हमारे हाथ मजबूत किए, जिससे हम तमाम काम कर पा रहे हैं।

'पंजाब के 83% लोगों की बिजली फ्री कर दी'

उन्होंने कहा कि हमने पंजाब के 83% लोगों की बिजली फ्री कर दी। पूरे देश में केवल पंजाब और दिल्ली में मुफ्त बिजली मिलती है। हमने मोहल्ला क्लीनिक खोले हैं। यह सभी काम ऐतिहासिक हैं। इन्होंने 75 साल से पंजाब का बुरा हाल करके रखा था, लेकिन दो साल में हमने पंजाब की स्थिति को संभाल लिया है और अब धीरे-धीरे सुधार होने लगी हैं।

'56 हजार करोड़ का निवेश पंजाब आया'

उन्होंने कहा कि अब पंजाब के व्यापारियों के लाइसेंस और एनओसी लेने का काम जल्दी होने लगा है। हमारी सरकार बनने से पहले इंडस्ट्री और व्यापार का बुरा हाल था। इंडस्ट्री पंजाब छोड़कर आस-पास के राज्यों में जा रही थी। लेकिन दो साल में इंडस्ट्री का पंजाब से बाहर जाना रुका ही नहीं बल्कि पंजाब में आना शुरू हो गया है। 56,000 करोड़ का निवेश पंजाब आ चुका है। Tata का दूसरा सबसे बड़ा स्टील का Plant पंजाब में लग रहा है। Germany, Netherland जैसे देशों की Companies के Plant लगने शुरू हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें- 'मुझे दुष्कर्म और जान से मारने तक की मिल रही धमकी', स्वाति मालीवाल का AAP पर संगीन आरोप


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.