Move to Jagran APP

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का राइट हैंड था गोल्डी बराड़, तिहाड़ में ताजपुरिया की हत्या की ली थी जिम्मेदारी

सूत्रों के मुताबिक गोल्डी बराड़ (Goldy Brar) अमेरिका में रहता है। अमेरिकी एजेंसी के जरिए स्पेशल सेल को भी वहां गोली चलने और बराड़ के मारे जाने की जानकारी मिली थी। सेल ने जब अमेरिका में रहने वाले अपने किसी मुखबिर को गोल्डी के घर के आस-पास पता करने भेजा तो वहां कोई हलचल नहीं थी। उसके मारे जाने की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई।

By Jagran News Edited By: Sonu Suman Published: Wed, 01 May 2024 07:57 PM (IST)Updated: Wed, 01 May 2024 07:57 PM (IST)
गैंगस्टर लॉरैंस बिश्नोई का दाहिना हाथ था गोल्डी बराड़।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ (Goldy Brar) की अमेरिका में हत्या कर दी गई। एक अमेरिकी न्यूज चैनल के हवाले से बताया गया कि अमेरिका में गोल्डी बराड़ को गोलियां मारी गई। मामले की एफबीआई जांच कर रही है और इसने पवितर सिंह और हुस्न दीप सिंह को पकड़ भी लिया है।

loksabha election banner

सूत्रों के मुताबिक गोल्डी बराड़ अमेरिका में रहता था। अमेरिकी एजेंसी के जरिए स्पेशल सेल को भी वहां गोली चलने और बराड़ के मारे जाने की जानकारी मिली थी। सेल ने जब अमेरिका में रहने वाले अपने किसी मुखबिर को गोल्डी के घर के आस-पास पता करने भेजा। हालांकि वहां कोई हलचल नहीं थी। 

गोल्डी बराड़ का जन्म 1994 में पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब निवासी शमशेर सिंह के यहां हुआ था। गोल्डी बराड़ के पिता पंजाब पुलिस में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पद पर थे। गोल्डी बराड़ ने पुलिसमैन पिता के ठीक उलट, खाकी वर्दी और कानून की खुलकर धज्जियां उड़ाने की कसम खा ली थी। 

सलमान खान को जान से मारने की धमकी

बता दें, गोल्डी बराड़ को भारत सरकार ने आतंकी घोषित किया था। उसका वास्तविक नाम सतविंदर सिंह उर्फ सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ था। उसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत आतंकवादी घोषित किया गया था। गोल्डी बराड़ ने बॉलीवुड स्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुका था।

तिहाड़ में ताजपुरिया की सुआ घोंपकर हत्या

तिहाड़ में कुख्यात गैंगस्टर सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया की हत्या सुआ घोंपकर कर दी गई थी। इसकी जिम्मेदारी भी माफिया सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ ने फेसबुक पोस्ट कर ली थी। पोस्ट में उसने कहा है कि टिल्लू की हत्या हमारे भाई दीपक तीतर व योगेश टुंडा ने की है। जितेंद्र उर्फ गोगी की रोहिणी कोर्ट में हत्या कराने की जिम्मेदारी टिल्लू ने ली थी जो शुरू से हमारा दुश्मन था।

गोल्डी बराड़ को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी शामिल बताया जाता है। 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले के जवाहर के गांव के पास पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। तब यह बात जोरों पर उठी थी कि इस हत्याकांड के पीछे गोल्डी बराड़ का हाथ है।

हनी सिंह से मांगी थी 50 करोड़ की रंगदारी

गोल्डी बराड़ ने मशहूर रैपर हनी सिंह को भी जान से मारने की धमकी दी थी। रैपर से 50 लाख की रंगदारी की डिमांड की थी। यह मांग गोल्डी ने फोन और वॉयस नोट के जरिए की थी। गोल्‍डी बराड़ भारत से भागकर कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में छिपा हुआ था, जहां उसकी हत्या का दावा किया गया है। गृह मंत्रालय के बयानों के मुताबिक गोल्डी बराड़ को दिल्ली-एनसीआर से लेकर पंजाब तक की चल रही वार का मुख्य साजिशकर्ता माना जाता है। वह कनाडा से ही आतंकी गिरोह को ऑपरेट करता है। वहीं उसका मुख्य सहयोगी लॉरेंस बिश्नोई दिल्ली जेल में बंद है। 

कौन है गोल्डी बराड़?

सरगना गोल्डी बराड़ का पंजाब के मुक्तसर के आदेश नगर का रहने वाला है। बाद में गोल्डी बराड़ का परिवार फरीदकोट में शिफ्ट हो गया था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गोल्डी ने कई अपराधों को अंजाम दिया। कॉलेज के दिनों से ही गोल्डी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Gangster Lawrence Bishnoi) के संपर्क में आ गया था। धीरे-धीरे गोल्डी ने सरगना लॉरेंस का राइट हैंड बन गया था।

भाई की हत्या का प्रतिशोध

गोल्डी से पहले उसका चचेरा भाई गुरलाल बराड़ लॉरेंस का राइट हैंड था। गुरलाल और लॉरेंस ने साथ मिलकर पंजाब यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन आफ पंजाब यूनिवर्सिटी (सोपू) नाम से संगठन खड़ा किया था। अक्टूबर 2020 में गुरलाल की चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के बाद गोल्डी को बड़ा धक्का लगा था।

गोल्डी अपने भाई की हत्या का बदला लेना चाहता था। बदला लेने के लिए गोल्डी लॉरेंस बिश्नोई के करीब आया। गुरलाल बराड़ की हत्या में यूथ कांग्रेस के नेता गुरलाल पहलवान का नाम सामने आया था। गोल्डी ने गुरलाल पहलवान को मौत के घाट उतार दिया। इस हत्या के बाद गोल्डी कनाडा भाग गया था।

ये भी पढ़ें- Bomb Threat Schools list: दिल्ली-NCR के 175 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, गृह मंत्रालय तक में हड़कंप; पढ़ें टाइमलाइन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.