कितने करोड़ के मालिक हैं BSP प्रत्याशी राजकुमार आनंद? नई दिल्ली सीट पर बांसुरी स्वराज और सोमनाथ भारती से है मुकाबला
दिल्ली सरकार में मंत्री रहे राजकुमार आनंद ने बहुजन समाजवादी पार्टी की टिकट पर नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से नामांकन किया है। इस सीट पर उनका मुकाबला बीजेपी की बांसुरी स्वराज और गठबंधन प्रत्याशी सोमनाथ भारती से मुकाबला है। राजकुमार आनंद ने दिल्ली सरकार की ओर से दी जा रही मुफ्त की योजनाओं को समाज की जड़ें कमजोर करने वाला करार दिया।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Delhi Lok Sabha Election 2024 : दिल्ली सरकार में मंत्री रहे राजकुमार आनंद ने बसपा के टिकट पर नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से नामांकन कर दिया है। राजकुमार आनंद ने इस दौरान बसपा की दिल्ली इकाई के लोगों के साथ पहुंचकर नई दिल्ली जिला निर्वाचन कार्यालय में नामांकन किया।
राजकुमार आनंद ने दिल्ली सरकार की ओर से दी जा रही मुफ्त की योजनाओं को समाज की जड़ें कमजोर करने वाला करार दिया। राजकुमार आनंद ने इशारों ही इशारों में आम आदमी पार्टी को नागनाथ कहते हुए कहा कि यह जो लगे हुए हैं लॉलीपॉप दे रहे हैं। उसका कोई फायदा नहीं, बल्कि उनकी जड़ें कमजोर हो रही हैं। इसलिए लोग इनसे निकलें और बसपा का समर्थन करें।
सोमनाथ भारती इस समय खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे के समान हरकत कर रहे हैं। भाई-भाई भी लड़ते हैं। मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि वे इतना गंभीर क्यों हो रहे हैं।
-राजकुमार आनंद, नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी
जांच एजेंसियों का कोई डर नहीं है- राजकुमार आनंद
उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों का कोई डर नहीं है। ईडी मेरे घर आबकारी घोटाले की मनी ट्रेल जांचने आई थी। मेरा इस घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है, क्योंकि मैं उस समय मंत्री नहीं था। ईडी ने 15-20 दिन तक जांच की और एक-दो बार मुझसे बात की तो जांच एजेंसी ने कहा कि इससे आपका कोई मतलब ही नहीं है।
राजकुमार आनंद ने आप के विधायक और मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। साथ ही आप सरकार पर अनुसूचित समाज का सम्मान न करने का आरोप लगाया था।
इसके बाद रविवार को राजकुमार आनंद ने बसपा ज्वाइन कर ली थी। नई दिल्लाी लोकसभा सीट पर बसपा की ओर से पूर्व घोषित प्रत्याशी सत्य प्रकाश गौतम ने नामांकन कर दिया था। अब वे नामांकन वापस लेंगे।
संपति का ब्योरा |
नाम |
राजकुमार आनंद |
उम्र | 57 |
शिक्षा | एमए (राजनीतिक विज्ञान) |
मुकदमे | चार |
चल संपत्ति | 10.87 करोड़ |
अचल संपत्ति | सात करोड़ |
व्यक्तिगत ऋण व अन्य देनदारी | 9.56 करोड़ |
ये भी पढ़ें-
ईडी से बचना हो तो पहली पंसद है भाजपा। भ्रष्ट नेताओं को भाजपा में शामिल किया जा रहा है। बसपा भाजपा की बी टीम की तरह काम कर रही है।
- सोमनाथ भारती, नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से आप प्रत्याशी