Move to Jagran APP

Nainital में पर्यटन सीजन पीक पर...उमड़े क्षमता से अधिक सैलानी, जाम से रहे बेहाल

Nainital मैदानी प्रदेशों में पड़ी रही प्रचंड गर्मी ने नैनीताल के पर्यटन सीजन को पीक पर पहुंचा दिया है। निवार के बाद रविवार को भी पर्यटकों की भीड़ उमड़ने से अधिकांश होटलों के कमरे फुल हो गए। वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण सुबह से ही पर्यटक वाहनों को एंट्री प्वाइंट पर ही रोक शटल से शहर तक भेजा गया।

By kishore joshi Edited By: Nirmala Bohra Published: Mon, 27 May 2024 10:26 AM (IST)Updated: Mon, 27 May 2024 10:26 AM (IST)
Nainital: तीन हजार वाहनों में 20 हजार से अधिक पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान

जागरण संवाददाता, नैनीताल : Nainital: दिल्ली, यूपी, हरियाणा, राजस्थान आदि मैदानी प्रदेशों में पड़ी रही प्रचंड गर्मी ने नैनीताल के पर्यटन सीजन को पीक पर पहुंचा दिया है। यहां पर्यटकों का दबाव बीते दो दिनों में तेजी से बढ़ा है। क्षमता से अधिक पर्यटकों के पहुंचने का नतीजा यह रहा कि रविवार को सुबह से शाम तक जाम लगा रहा।

शनिवार को भी ऐसी स्थिति रही थी। शनिवार के बाद रविवार को भी पर्यटकों की भीड़ उमड़ने से अधिकांश होटलों के कमरे फुल हो गए। वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण सुबह से ही पर्यटक वाहनों को एंट्री प्वाइंट पर ही रोक शटल से शहर तक भेजा गया। जिसके बावजूद संपर्क मार्गों व शहर के भीतर जाम की स्थिति बनी रही। शाम तक करीब तीन हजार वाहनों में बीस हजार से अधिक पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

शहर में गुरुवार से ही पर्यटकों का आना शुरू हो गया था जो रविवार शाम तक बनी रहा। वाहनों का दबाव बढ़ने से सुबह ही पार्किंग स्थल फुल हो गए। यद्यपि तमाम पर्यटक वापसी भी करते रहे। शहर पहुंचे पर्यटकों ने हिमालय दर्शन, केव गार्डन, चिड़ियाघर, स्नोव्यू, बाटनिकल गार्डन, वाटर फाल समेत अन्य पर्यटन स्थलों में सैर की। नैनीझील में नौकायन करने वाले पर्यटकों का ताता लगा रहा। देर शाम मालरोड में भारी संख्या में पर्यटक चहलकदमी करते नजर आए।

संपर्क मार्गों में लगा रहा जाम

भवाली मार्ग से आ रहे वाहनों को मस्जिद तिराहे से ज्योलीकोट की ओर डायवर्ट किया गया। हल्द्वानी से आने वाले वाहनों को रूसी बाईपास व कालाढूंगी की ओर से आने वाले वाहनों को नारायण नगर व रुसी बाईपास में पार्क कर शटल सेवा से पर्यटकों को शहर तक भेजा गया।

बावजूद इसके नारायण नगर क्षेत्र में वाहनों की लंबी कतार लगी रही। हल्द्वानी व कालाढूंगी मार्ग में दस-दस शटल वाहनों का संचालन किया गया। इसके बाद परिवहन निगम की तीन बसों का संचालन शटल सेवा के लिए किया गया।

बसें भी शटल में लगाई, वाहनों से भरी रही पार्किंग

विशेष यातायात प्लान के तहत हल्द्वानी व कालाढूंगी मार्ग में दस-दस शटल वाहनों का संचालन किया गया। मगर पर्यटकों के बढ़ते दबाव को देखते हुए दस बजे के बाद परिवहन निगम की तीन बसों का संचालन शटल सेवा के लिए किया गया। पर्यटक वाहनों से रुसी बाईपास व नारायण नगर पार्किंग पटी नजर आई। शाम तक रुसी बाईपास में करीब तीन सौ जबकि नारायण नगर में दो सौ वाहन पार्क हो चुके थे।

बसों में मारामारी, टैक्सी चालकों ने काटी चांदी

शहर में आने व जाने वाले पर्यटकों की अच्छी खासी संख्या रही। जिसकी वजह से दिनभर बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों में जमकर मारामारी मची रही। वहीं मौके का फायदा उठाते हुए टैक्सी चालकों ने भी जमकर चांदी काटी। हल्द्वानी तक निर्धारित 150 रुपये के स्थान पर टैक्सी चालक दोगुना किराया वसूलते नजर आए।

यहां पहुंचे इतने पर्यटक

  • केव गार्डन- 1763
  • चिड़ियाघर- 2605
  • वाटरफाल- 1441
  • बाटनिकल गार्डन- 513

This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.