विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nainital आ रहे हैं तो ध्‍यान दें! इस वीकेंड हल्द्वानी में फिर रूट डायवर्जन; दबाव बढ़ने पर होगा शटल सेवा का इस्तेमाल

Published: Sat, 25 May 2024 02:24 PM (IST)

Haldwani Route Divert वीकेंड के दौरान भीड़ काफी बढ़ जाती है जिससे पुलिस के सामने यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने की चुनौती खड़ी हो जाती है। ऐसे में पुलिस ने इस बार भी दो दिन के लिए ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया है। वहीं शनिवार व रविवार को सुबह दस से रात दस बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।

Haldwani Route Divert: दो दिन पर्यटकों की भारी भीड़, इसलिए बदला रूट प्लान
Haldwani Route Divert: दो दिन पर्यटकों की भारी भीड़, इसलिए बदला रूट प्लान

जासं, हल्द्वानी : Haldwani Route Divert:  मैदानी इलाकों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में हर कोई पहाड़ की सैर करना चाहता है। वीकेंड के दौरान भीड़ काफी बढ़ जाती है, जिससे पुलिस के सामने यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने की चुनौती खड़ी हो जाती है।

शनिवार और रविवार को पर्यटकों की संख्या बढ़ने की वजह से पुलिस ने इस बार भी दो दिन के लिए ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया है। हल्द्वानी से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम और अल्मोड़ा जाने वाले लोगों को प्लान के हिसाब से सफर करना होगा।

भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद

शनिवार व रविवार को हल्द्वानी से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम और अल्मोड़ा जाने वाले मार्गों पर सुबह दस से रात दस बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। ट्रैफिक के हिसाब से समय बढ़ भी सकता है।

  • बरेली रोड से पहाड़ जाने वाली गाड़ियां तीनपानी तिराहे से गौला बाईपास की तरफ डायवर्ट होंगी और यहां से नारीमन तिराहे होकर वाहन आगे निकलेंगी।
  • रामपुर रोड से आने वाली गाड़ियां पंचायत घर तिराहे से आरटीओ रोड व हनुमान मंदिर होकर निकलेंगी और कालाढूंगी होकर नैनीताल जाएंगी।
  • रामपुर रोड से भीमताल व भवाली की तरफ जाने के लिए शीतल होटल तिराहे से तीनपानी पहुंचना होगा। यहां से गौला बाईपास होकर गाड़ियां आगे बढ़ेंगी।
  • कालाढूंगी रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली की तरफ जाने के लिए ऊंचापुल, लालडांठ तिराहे से हाइडिल गेट व कालटैक्स होकर वाहन आगे जाएंगे।

दबाव बढ़ने पर शटल सेवा का इस्तेमाल

पहाड़ की इन अलग-अलग जगहों के मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने पर कालाढूंगी रोड, रामपुर रोड व बरेली रोड से आने वाली गाड़ियों को गौलापार स्थित स्टेडियम में खड़ा कराया जाएगा। यहां से शटल सेवा से पर्यटक नैनीताल भेजे जाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।