मुंबई होर्डिंग हादसे के आरोपित के खिलाफ 100 से अधिक मामले, घाटकोपर के अलावा दर्ज है गैर इरादतन हत्या का भी मामला
Mumbai Hoarding Collapse घाटकोपर होर्डिंग दुर्घटना में 17 लोगों की मौत के बाद गिरफ्तार किए गए भावेश भिंडे पर इससे पहले करीब 100 बार जुर्माना लगाया था। भावेश पर होर्डिंग से संबंधित नियमों के उलंघन के आरोप में नगर निकाय कई बार कार्रवाई की गई थी। ईगो मीडिया ही घाटकोपर में एक पेट्रोल पंप पर विशाल अवैध होर्डिंग लगाया था जो दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
पीटीआई, मुंबई। घाटकोपर होर्डिंग दुर्घटना में 17 लोगों की मौत के बाद गिरफ्तार किए गए भावेश भिंडे पर इससे पहले करीब 100 बार जुर्माना लगाया था। भावेश पर होर्डिंग से संबंधित नियमों के उलंघन के आरोप में नगर निकाय कई बार कार्रवाई की गई थी। वह विज्ञापन एजेंसी ईगो मीडिया का निदेशक है।
BMC ने जारी किया था 100 से अधिक नोटिस
ईगो मीडिया ही घाटकोपर में एक पेट्रोल पंप पर विशाल अवैध होर्डिंग लगाया था, जो दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने पाया कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने उसे अवैध होर्डिंग लगाने व अन्य मापदंडों का उल्लंघन के आरोप में 100 से अधिक नोटिस जारी किया था।
गैर इरादतन हत्या का मामला भी दर्ज
अपराध शाखा के अधिकारी ने कहा कि घाटकोपर मामले के अलावा उस पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज भी दर्ज है। इतना ही नहीं उसके खिलाफ दुष्कर्म सहित छह और मामले चार मुलुंड पुलिस स्टेशन में और दो सांताक्रूज में दर्ज हैं। पुलिस के अधिकारी ने कहा कि हम बीएमसी से भिंडे को जारी किए गए नोटिस और उन पर लगाए गए जुर्माने का विवरण एकत्र कर रहे हैं।