Move to Jagran APP

MP: भोपाल में मंत्री के बंगले में हुआ अजूबा, नीम के पेड़ पर लटके दिखे आम के फल; जिसने भी देखा हुआ हैरान

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां पंचायत ग्रामीण विकास एवं श्रम विभाग के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के बंगले में एक नीम के पेड़ पर आम के रसीले फल लटका देख सभी लोग हैरान हो गए । शनिवार को जब मंत्री की नजर इस पेड़ पर पड़ी तो वह खुद अंचिभत हो गए। उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।

By Jagran News Edited By: Nidhi Avinash Published: Sun, 26 May 2024 09:41 AM (IST)Updated: Sun, 26 May 2024 09:41 AM (IST)
भोपाल में मंत्री के बंगले में हुआ अजूबा (Image: Jagran)

जागरण न्यूज नेटवर्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक अजब-गजब मामला देखने को मिला। दरअसल, पंचायत ग्रामीण विकास एवं श्रम विभाग के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के बंगले में एक नीम के पेड़ पर आम के रसीले फल लटके हुए दिखे। इसे देख खुद मंत्री भी हैरान हो गए और इसका वीडिया सोशल मीडिया पर शेयर कर डाला। 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देख हर कोई इसकी चर्चा करने लगा। मंत्री द्वारा शेयर किए गए वीडियो में भी नीम के पेड़ पर साप-साफ आम के रसीले फल लटके हुए नजर आ रहे थे। पटेल ने इंटरनेट मीडिया में वीडियो शेयर कर लिखा 'भोपाल निवास पर नीम के वृक्ष पर आम के फल को नजदीक से जाकर देखा तो मन गदगद हो गया। किसी हुनरमंद बागवान ने वर्षों पहले यह प्रयोग किया होगा जो अचंभे से कम नहीं है।'

क्या है सच्चाई?

बता दें कि नीम का पेड़ लगभग 20 से 25 साल पुराना है और प्रहलाद पटेल को इसी साल यह बंगला मिला है।मुख्यमंत्री आवास के बाद यह राजधानी के सभी बंगलों में सबसे बड़ा है। बी-7 बंगला भोपाल के प्रोफेसर कॉलोनी के पास सिविल लाइन में स्थित है। उनके बंगले के आसपास बड़ी संख्या में पेड़-पौधे लगे हुए है।

इसी में एक नीम का पेड़ भी है। दरअसल, इस बंगले में अभी निर्माण कार्य चल रहा है जिसका जायजा लेने शनिवार को पटेल यहां पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर नीम के पेड़ पर पड़ी जिसपर आम के फल लटके हुए थे। दरअसल, नीम के पेड़ पर एक टहनी आम की भी है, जो रसीले फलों से लदी हुई है। यह देख वो भी काफी हैरान हो गए।

क्या ऐसा है संभव?

वनस्पति विशेषज्ञ प्रतिभा सिंह ने बताया कि 'ऐसा संभव है कि नीम के पेड़ में आम का पेड़ उग आया होगा। कई बार बड़े पेड़ों में आम की गुठली गिर जाती है तो पौधे उग आते हैं और बड़े होकर वे फल भी देने लगते हैं।'

यह भी पढ़ें: वन विभाग में फोरेस्ट गार्ड की भर्ती के लिए 25 किमी चलना था पैदल, एक युवक ने परीक्षा देते-देते गंवा दी जान

यह भी पढ़ें: अच्छी पहल: महाकाल मंदिर में अचानक आए हार्ट अटैक से बचाएंगे कर्मचारी, आज सीपीआर का प्रशिक्षण देंगे ह्दय रोग विशेषज्ञ


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.