Madhubani Crime News: झंझारपुर में दिल दहलाने वाली घटना, शख्स ने पत्नी,सास समेत 2 बच्चों को उतारा मौत के घाट
Madhubani News मधुबनी के झंझारपुर थाना क्षेत्र के सूखैत वार्ड 1 में शुक्रवार रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी सास और दो बच्चों की दर्दनाक हत्या कर दी है। आज सुबह जब लोग उठे हैं तब सबको जानकारी हुई। पति दरभंगा के सदतपुर थाना के अवाम गांव का है। जिसने भी देखा वह सन्न रह गया। पुलिस जांच में जुट गई है।
जागरण संवाददाता, मधुबनी। Madhubani News: मधुबनी के झंझारपुर थाना क्षेत्र के सूखैत वार्ड 1 में शुक्रवार रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, सास और दो बच्चों की दर्दनाक हत्या कर दी है। आज सुबह जब लोग उठे हैं तब सबको जानकारी हुई। पति दरभंगा के सदतपुर थाना के अवाम गांव का है।
पुलिस के अनुसार दरभंगा के अवाम के पवन महतो की पत्नी पिछले कुछ माह से अपने मायके झंझारपुर के सूखैत में अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी। पति के साथ कोई विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात पवन महतो अपने एक साथी के साथ आया और उसने सो रही अपनी सास प्रमिला देवी (60), पत्नी पिंकी देवी (26), 4 साल की बेटी प्रिया और छह माह की बेटी प्रीति को अनाज पीसने वाले जांता के पत्थर और उसके लकड़ी के हैंडल से मार डाला।
दो बच्चों ने कंबल में छिपकर बचाई जान
इस दौरान प्रमिला देवी की पोती सुहानी और पोता शशि वहीं सो रहे थे। दोनों ने कंबल में छिपकर अपनी जान बचाई और इन्होंने ही आज सुबह डीएसपी को बताया कि अवाम वाले फूफा जी अपने दोस्त के साथ आये थे और उन्होंने सबको मार डाला। पुलिस टीम वहां पहुंच कर जांच कर रही है। पवन महतो और उसका साथ फरार है।
इन दोनों बच्चों ने कंबल में छिपकर बचाई जान
ये पढ़ें