Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा इधर प्रचार में थे व्यस्त, लालू यादव ने कर दिया खेला; चुनाव के बीच बड़ा झटका

    Updated: Thu, 09 May 2024 10:16 AM (IST)

    Bihar News तीसरे चरण के मतदान के बाद रालोमा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को लालू यादव ने बड़ा झटका दिया है। दरअसल रालोमा के प्रदेश उपाध्यक्ष व लोजपा के पूर्व प्रत्याशी शिवशंकर सिंह कुशवाहा ने इस्तीफा देकर आरजेडी का दामन थाम लिया है। उपेंद्र कुशवाहा प्रचार में व्यस्त रहने के दौरान कई नेता उनकी पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं।

    Hero Image
    लालू यादव और उपेंद्र कुशवाहा (जागरण फोटो)

    जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। Bihar Political News Today:  राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमा) के प्रदेश उपाध्यक्ष व लोजपा के पूर्व प्रत्याशी शिवशंकर सिंह कुशवाहा ने अपने कार्यकर्ताओ के साथ राजद की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की उपस्थिति में ग्रहण किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिवशंकर कुशवाहा ने बताया की राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की नीति तथा तेजस्वी के कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर वे राजद में शामिल हुए हैं।

    उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा पर कई आरोप लगाए और कहा कि वे अपनी राजनीतिक लाभ के लिए समाज के किसी भी नेता को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहते हैं। कहा कि वे शुरू से ही वे महिलाओं और पिछड़ों के सम्मान की लड़ाई लड़ते रहे हैं।

    काराकाट से चुनाव लड़ रहे उपेंद्र कुशवाहा

    उपेंद्र कुशवाहा एनडीए की तरफ से काराकाट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ पवन सिंह और भाकपा (माले) से राजाराम सिंह कुशवाहा मैदान में हैं। 

    यह भी पढ़ें

    Bihar Politics: अनंत सिंह को छोटे सरकार क्यों कहा जाता है? ललन सिंह ने खोल दिया राज; याद दिलाई पुरानी बात

    Bihar Politics: चुनाव के बीच सम्राट चौधरी ने उड़ाई लालू-तेजस्वी की नींद, इस कद्दावर नेता को BJP में कराया शामिल