Jharkhand Politics: ' इस बार 400 पार जनादेश दीजिए...' पूर्व CM अर्जुन मुंडा ने भाजपा के लिए मांगा वोट
रविवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रखंड के कालाझर पंचायत के दलदली गांव में जनसभा को संताली भाषा में संबोधित करते हुए कहा कि नासी-नासी दाक होयूक लागित रेमिल रकाब आकादा आर एक जून हों वोट पार्लियामेंट लागित वोट होयोक। इस दौरान उन्होंने जनता से 400 पार जनादेश की अपील की और भाजपा के पक्ष में वोट भी मांगा।
संवाद सहयोगी, काठीकुंड (दुमका)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को प्रखंड के कालाझर पंचायत के दलदली गांव में जनसभा को संबोधित किया।
उन्होंने जनसभा को संताली भाषा में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि नासी-नासी दाक होयूक लागित रेमिल रकाब आकादा, आर एक जून हों वोट पार्लियामेंट लागित वोट होयोक, यानी बरसात के लिए मौसम शुरू होने वाला है और इधर देश में पार्लियामेंट के लिए वोट हो रहा है।
भाजपा के लिए मांगा वोट
उन्होंने कहा कि भारत में 140 करोड़ लोग रहते हैं, देश की प्रगति के लिए सोचने वाली सरकार होना चाहिए, और इसके लिए आप सब कमल फूल पर वोट जरुर दें। उन्होंने कहा कि यहां का विधायक पार्लियामेंट के लिए खड़ा है, पार्लियामेंट चलाने के लिए होना चाहिए ना कि सोने के लिए।
वैश्विक महामारी कोरोना के समय हर लोग डरे हुए थे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुरक्षित रखने के लिए सबको विश्वास दिलाया कोई नहीं मरे, सबका चुलहा जले, इसके लिए नरेंद्र मोदी ने सब कुछ दिया। गरीब के राशन में भी राज्य सरकार ने कटौती की है, कमीशनखोरी में लोग राशन कटौती कर अपनी जेब भर रहे हैं।
'यहां नौकर के घर करोड़ों रुपये मिले'
उन्होंने कहा कि यहां के मंत्री के नौकर के घर में करोड़ रुपए मिल रहा है, पैसा लुटकर अपने अपने तिजोरी भर रहा है। उन्होंने कहा कि आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय के 24 हजार करोड़ रुपए का योजना शुरू किया गया, जिसमें एंबुलेंस, शिक्षा, मकान, पेयजल, स्वास्थ्य समेत विकास कार्य शुरू किया जायेगा।
भाजपा सरकार ने संताली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने का काम किया है, जबकि कांग्रेस ने 60 साल राज के बाद भी नहीं कर सका। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि इस बार 400 पार जनादेश दीजिए आधा कश्मीर जो पाकिस्तान के कब्जे में है वो भी हिंदुस्तान के कब्जे में आ जायेगा। इस देश की पवित्रता के लिए यह जनादेश बरकरार होना चाहिए।
ये लोग रहे उपस्थित
इस मौके पर सांसद सुनील सोरेन, जिला अध्यक्ष गौरव कांत, पूर्व जिलाध्यक्ष परितोष सोरेन, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष बबलु मंडल, अमरेन्द्र सिंह, प्रमुख बिमला नीपू सोरेन, लालचंद पाल, रिपुसूदन साहु, मार्शल ऋषिराज टुटू, संतोष सोरेन, बिनोद मंडल, अभिजीत सुमन, परमेश्वर सोरेन, राजकुमार केवट, मनोज नाग, रामविलास ठाकुर, विश्वभर मंडल, सूजन सोरेन, खलील अंसारी, इस्माइल अंसारी, अमर दास, मुनिलाल भंडारी, छोटु सोरेन, समेत कई कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।
ये भी पढे़ं-