Move to Jagran APP

Priyanka Gandhi In Chamba: चंबा में प्रियंका गांधी ने बोला PM मोदी पर हमला, कहा- 'देवी-देवताओं के नाम पर मांग रहे वोट'

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) वाड्रा सोमवार को चंबा में जनसभा को संबोधित कर रही हैं। प्रियंका वाड्रा ने पीएम मोदी (PM Narendra Modi) पर हमला बोलते हुए कहा कि वो देवी देवताओं के नाम पर वोट मांग रहे हैं। मोदी हिमाचल में पर्यटक की तरह आते हैं। उन्होंने पिछले वर्ष आपदा के समय हिमाचल की मदद नहीं की।

By Chamba Office Edited By: Deepak Saxena Published: Mon, 27 May 2024 08:15 AM (IST)Updated: Mon, 27 May 2024 04:34 PM (IST)
चंबा और कांगड़ा में जमकर गरजीं कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी।

संवाद सहयोगी, चंबा।  सोमवार को चंबा पहु्ंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जमकर बीजेपी पर हमला बोला। ऐतिहासिक चौगान चंबा में होने वाली प्रियंका की रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस रैली को ऐतिहासिक बनाकर न केवल कांग्रेस की चंबा में मजबूती का परिचय देना चाहती है ।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने चंबा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बात होती है तो प्रधानमंत्री बोलते हैं कि धन नहीं है, लेकिन खरबपतियों के लिए धन की कमी नहीं है। मोदी हिमाचल में पर्यटक की तरह आते हैं। उन्होंने पिछले वर्ष आपदा के समय हिमाचल की मदद नहीं की। वे हिमाचल को अपना घर बताते हैं, लेकिन आपदा के समय मदद करने से पीछे हटते हैं।

पीएम मोदी देवी देवताओं के नाम पर मांग रहे वोट- प्रियंका वाड्रा

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि हिमाचल सरकार गारंटी को पूरा करने में जुटी है। हिमाचल में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी सरकार को गिराने की कोशिश की गई। प्रधानमंत्री से लेकर भाजपा के अन्य सभी नेता सत्ता को अपने हाथों में रखना चाहते हैं। प्रधानमंत्री देवी-देवताओं के नाम पर वोट मांग रहे हैं।

शिक्षा कर्ज होगा माफ

उन्होंने वादे करते हुए कहा कि 50 फीसदी नौकरियां महिलाओं को दिलाएंगे। शिक्षा पर लिया कर्ज माफ होगा। अग्निवीर योजना रद करेंगे। दस साल में जितनी बेरोजगारी बढ़ी, इतनी कभी नहीं बढ़ी थी। महंगाई से आम लोग त्रस्त हैं। एमएसपी पर कानून बनाएंगे और 30 दिन में किसानों के नुकसान का भुगतान करेंगे। मनरेगा को मजबूत बनाएंगे। शहरों में भी मनरेगा लाएंगे।

हिमाचल में बड़े संस्थान कांग्रेस की देन- प्रियंका गांधी

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि हिमाचल के लोगों की सादगी और ईमानदारी से पूरे देश को सीखने की जरूरत है। हिमाचल के कई जवानों ने देश के लिए बलिदान दिया। हिमाचल में जितने भी बड़े संस्थान खुले, वो कांग्रेस पार्टी की देन, भाजपा महज श्रेय लेती है।

चंबा चौगान में होने वाली सभा को लेकर कांग्रेस ने लगभग तैयारियां पूरी कर ली है। स्टेज बनाने के साथ ही लोगों के बैठने के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। 10 दिन पहले जहां सुल्तानपुर से लेकर चंबा शहर तक भाजपा के झंडे व बैनर दिखते थे, वहीं अब प्रियंका गांधी के आगमन पर सुल्तानपुर स्थित हेलीपैड से लेकर चंबा चौगान तक कांग्रेस के झंडे व बैनर ही दिखने लगे हैं।

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi in Himachal: रैली से पहले गुरुद्वारा किला बाबा बेदी साहिब पहुंचे राहुल गांधी, माथा टेक लिया आर्शीवाद

कांगड़ा में भी जमकर बरसी प्रियंका गांधी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चंबी मैदान से कांगड़ा संसदीय क्षेत्र को साधने की कोशिश की। धर्मशाला के पुलिस मैदान में शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली के बाद चंबी में सोमवार को प्रियंका गांधी की रैली की। वह यहां पर कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा व धर्मशाला उपचुनाव से प्रत्याशी देविंदर जग्गी के लिए समर्थन मांगा। 

कांगड़ा में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश के लिए सबसे सुंदर प्रदेश है और ये अपनी सभ्यता के लिए भी जाना जाता है। आपके बीच पहली बार इस मैदान से संबोधित कर रही हूं। हमारे परिवार ने हमेशा देश की व आपकी सेवा की। यहां दो घटनाएं आपदा हुई। घर टूटे, पुल टूटे। नई-नई सरकार बनी थी कांग्रेस का एक एक मंत्री, मुख्यमंत्री, कार्यकर्ता एकजुट होकर सहायता में जुटे रहे। वहीं, पीएम मोदी भी कहते हैं कि हिमाचल घर हैं लेकिन यहां पर आए नहीं। हिमाचल से भाजपा के बड़े नेता नही आये।

विधायक खरीदने के लिए भेजी अटैची- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि दूसरी घटना में भाजपा ने सरकार को गिराने का प्रयास किया। विधायकों को यहां छिपाया वहां छिपाया, खरीद फरोख्त हुई। प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी होती है कि लोकतंत्र के लिए नैतिकता दिखाते पर उन्होंने विधायक को खरीदने के लिए अटैची भेजी। उन्होंने मीडिया को खरीद रखा है। भाजपा की विचारधारा नैतिकता सामने दिखने लगी।

प्रधानमंत्री पर्यटक की तरह चले जाते है पहाड़ और टूरिस्ट बनकर फ़ोटो खींचते हैं। संविधान बदलने व मंगलसूत्र चुराने की बात हो रही है और टीवी आपको कुछ और दिखा रहा है। महंगाई बढ़ गयी है। युवाओं को शिक्षित कर रहे हैं पर युवा बेरोजगार हैं।

अमेरिका का सेब सस्ता, अडानी का महंगा- प्रियंका गांधी

26 लाख करोड़ के लोन माफ करने के साथ ही अडानी को प्रॉपर्टी दे दी, हिमाचल में अडानी के कोल्ड स्टोर हैं। अमेरिका से आने वाला सेब सस्ता है, अडानी का महंगा। दस साल से धर्म का नाम लेकर सत्ता के लिए ये सरकार काम करती है। यहां हर तरह का माफिया हैं, इस पर कांग्रेस पार्टी ही रोक लगा सकती हैं। नेता ईमानदार हों तो माफिया पर नकेल डाल सकते हैं।

10 साल में बीजेपी बन गई दुनिया की सबसे अमीर पार्टी- प्रियंका गांधी

कांग्रेस ही एक मात्र ऐसी है जो इन पर रोक लगा सकती है। हर स्तर पर देश में अत्याचार हुआ व महिलाओं की रक्षा नहीं हुई। 10 साल में ही भाजपा को दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बना दिया। वैक्सीन जिसने बनाई उससे 51 करोड़ का चंदा लिए। छापे मारकर चंदा इकट्ठा किया। गारंटी का काम कांग्रेस कर रही है। मोदी ने मनरेगा को कमजोर किया। कांग्रेस मनरेगा को मजबूत करेगी। शहर में भी मनरेगा लाएंगे। प्रधानमंत्री ने आपदा राहत को कोई पैसा नहीं भेजा। मुश्किलों में डालने का काम मोदी का है और मुश्किलों से बाहर निकलने का काम कांग्रेस का है।

आज रूट पर कम दिखेंगी निजी बसें

चंबा चौगन में होने वाली सभा को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से निजी गाड़ियां बुक हैं। 100 के करीब बसें बुक होने के चलते सोमवार को रूट पर निजी बसें कम ही दौड़ती दिखेंगी। ऐसे में लोगों के अलावा कर्मचारियों व विद्या​र्थियों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

पुलिस ने किए व्यापक प्रबंध

पुलिस ने सभा के दौरान सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजार किए हैं। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव का कहना है कि प्रियंका गांधी की सभा के चलते पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधन किए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ बनी रहे, इसके लिए रैली में आने वाली सभी गाड़ियों को पुलिस मैदान में पार्क किया जाएगा। शहर में सिर्फ एंबुलेंस सहित अन्य आपात गाड़ियों को ही आने की अनुमति होगी।

चंबा विधायक सदर नीरज नैयर ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को विशाल सभा को संबोधित करेंगी। इसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं। सभा में हजारों कार्यकर्ताओं व लोगों की भीड़ जुटेगी।

ये भी पढ़ें: शिमला पहुंची प्रियंका गांधी, अगले तीन दिनों में 5 रैलियां व दो रोड़ शो करेंगी कांग्रेस महासचिव; पढ़ें पूरा शेड्यूल


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.