Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rahul Gandhi in Himachal: रैली से पहले गुरुद्वारा किला बाबा बेदी साहिब पहुंचे राहुल गांधी, माथा टेक लिया आर्शीवाद

    Updated: Sun, 26 May 2024 06:19 PM (IST)

    Rahul Gandhi in Himachal कांग्रेस नेता राहुल गांधी हिमाचल दौरे पर हैं। गुरुद्वारा किला बाबा बेदी साहिब में कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने मत्था टेका और अरदास की। साथ ही उन्होंने गुरुद्वारे में कड़ाह प्रसाद भी ग्रहण किया। राहुल गांधी का गुरुद्वारा किला बाबा बेदी साहिब का दौरा ऊना में उनके सार्वजनिक चुनाव प्रचार के बीच हुआ। राहुल ने नाहन में एक सार्वजनिक रैली को भी संबोधित किया।

    Hero Image
    रैली से पहले गुरुद्वारा किला बाबा बेदी साहिब पहुंचे राहुल गांधी

    एएनआई, ऊना। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi Himachal Visit) आज हिमाचल दौरे पर हैं। गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सर्वजोत सिंह बेदी के निवास स्थान गुरुद्वारा किला बाबा बेदी साहिब भी दर्शन करने पहुंचे। गुरुद्वारा किला बाबा बेदी साहिब में कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने मत्था टेका और अरदास की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक्‍स पर किया पोस्‍ट

    साथ ही उन्होंने गुरुद्वारे में कड़ाह प्रसाद भी ग्रहण किया। राहुल गांधी का गुरुद्वारा किला बाबा बेदी साहिब का दौरा ऊना में उनके सार्वजनिक चुनाव प्रचार के बीच हुआ। इस बीच भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) के एक्स हैंडल ने भी राहुल गांधी के दौरे के बारे में पोस्ट किया। पोस्‍ट में कहा, 'आज राहुल गांधी ऊना में बाबा साहिब सिंह जी बेदी के दरबार पहुंचे और माथा टेका।'

    यह भी पढ़ें: शिमला पहुंची प्रियंका गांधी, अगले तीन दिनों में 5 रैलियां व दो रोड़ शो करेंगी कांग्रेस महासचिव; पढ़ें पूरा शेड्यूल

    राहुल ने नाहन में एक रैली को भी किया संबोधित

    राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में एक सार्वजनिक रैली को भी संबोधित किया। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा, 'देश में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने वाली सरकार बनने जा रही है। इंडी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।'

    राहुल ने पीएम मोदी पर भी कसा तंज

    इसी दौरान राहुल गांधी ने आपदा के दौरान राज्य को राहत नहीं देने को लेकर पीएम मोदी पर तंज भी कसा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर राहुल गांधी के हवाले से कहा कि हिमाचल प्रदेश में आपदा आई थी। तब हिमाचल ने मोदी सरकार से 9,000 करोड़ रुपये मांगे थे, लेकिन उन्होंने यह पैसा नहीं दिया। जब हिमाचल को जरूरत थी केंद्र सरकार कोई मदद नहीं की।

    यह भी पढ़ें: Shimla News: बारिश से पहले नगर निगम शिमला सुधारेगा शहर की निकासी प्रणाली, सरकार से मिली स्वीकृति