Move to Jagran APP

Himachal News: 'अमित शाह की रैली में जुटी भारी भीड़ देखकर बौखलाए CM सुक्खू', भाजपा ने मुख्‍यमंत्री पर कसा तंज

हिमाचल भाजपा ने मुख्‍यमंत्री सुक्‍खू पर तंज कसा है। उन्‍होंंने कहा कि धर्मशाला में हुई भारत के गृहमंत्री अमित शाह की रैली में जुटी भीड़ से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बौखला गए हैं। उन्होंने कहा इस रैली ने चुनावी रुख को बदल दिया है। भाजपा प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों व छह विधान सभा सीटों पर भारी बहुमत से विजय हासिल करेगी।

By dinesh katoch Edited By: Himani Sharma Published: Sun, 26 May 2024 04:59 PM (IST)Updated: Sun, 26 May 2024 04:59 PM (IST)
Himachal News: भाजपा ने मुख्‍यमंत्री सुक्‍खू पर कसा तंज (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, धर्मशाला। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता संजय शर्मा, राकेश शर्मा व हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने जारी संयुक्त बयान में कहा कि धर्मशाला में हुई भारत के गृहमंत्री अमित शाह की रैली में जुटी भीड़ से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बौखला गए हैं। उन्होंने कहा इस रैली ने चुनावी रुख को बदल दिया है।

चारों लोकसभा सीटों पर विजय हासिल करेगी भाजपा: राकेश शर्मा

भाजपा प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों व छह विधान सभा सीटों पर भारी बहुमत से विजय हासिल करेगी। उन्होंने कहा अग्निवीर योजना को लेकर कांग्रेस के नेता देश की जनता व युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। देश भर में भ्रांति फैलाई जा रही है।

कहा जा रहा है 4 साल बाद 75 फीसदी अग्निवीरों का जीवन बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि चार वर्ष के बाद सरकार के पैरामिलिट्री फोर्स में 10 फीसदी आरक्षण किया है साथ ही राज्य में पुलिस में 10-20 फीसदी आरक्षण तय किया है।

यह भी पढ़ें: Himachal News: 'केवल भाजपा कर सकती है मंडी का विकास...' कंगना बोलीं- प्रधानमंत्री हिमाचल को मानते हैं अपना घर

अग्निवीर को पैरामिलिट्री फोर्स में जाने मिलेगा मौका: भाजपा

अग्निवीर को राज्य और केंद्र की पुलिस फोर्स या पैरामिलिट्री फोर्स में जाने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह योजना सौ प्रतिशत रोजगार गारंटी की योजना है। प्राइवेट सुरक्षा एजेंसियों ने भी अग्निवीर के लिए प्राथमिकता तय की है। उन्हें 4 साल तक अच्छा और वेतन मिलेगा तथा उसके बाद ग्रेच्युटी के साथ पक्की नौकरी मिल जाएगी। केंद्र से मिले औद्योगिक पैकज पर सुक्खू कुछ नहीं बोल पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Shimla News: बारिश से पहले नगर निगम शिमला सुधारेगा शहर की निकासी प्रणाली, सरकार से मिली स्वीकृति

आपदा के दौरान केंद्र से मिला राहत राशि को भी सुक्खू अब तक जनता से छुपाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हालत यह हो चुकी है कि इन चुनावों में प्रदेश कांग्रेस सरकार की झूठी गारंटियां ही उस पर भारी पड़ गई हैं। खजाना खाली होने का रोने वाले मुख्यमंत्री चुनाव के इस दौर में महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने का ढिंढोरा पीट रहे हैं।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.