Move to Jagran APP

धनबाद में बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा से छेड़छाड़, शहर में मचा हंगामा, जांच में जुटी धनबाद पुलिस

Dhanbad News धनबाद में बिनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा के साथ कुछ असामाजिक तत्‍वों ने छेड़छाड़ की है। इसके बाद कोयलांचल में हंगामे का माहौल है। धनबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना को गुरुवार देर रात को अंजाम दिया गया। इसे लेकर शहर में विरोध प्रदर्शन किया गया। धनबाद पुलिस जांच में जुट गई है।

By Ashish Singh Edited By: Arijita Sen Published: Fri, 10 May 2024 01:22 PM (IST)Updated: Fri, 10 May 2024 01:22 PM (IST)
धनबाद में बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा संग छेड़छाड़

जागरण संवाददाता, धनबाद। Dhanbad News : झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और झारखंड अलग राज्य संघर्ष के पुरोधा बिनोद बिहारी महतो की नावाडीह स्थित आदमकद प्रतिमा पर गुरुवार देर रात असामाजिक तत्वों ने छेड़छाड़ की। शुक्रवार को लोगों ने इसे देखा और बिनोद बिहारी चौक के पास जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

 प्रतिमा के चेहरे को ढक दिया गया

प्रदर्शन कर रहे बिनोद बिहारी महतो स्मारक समिति के सदस्यों का कहना था कि देर रात असामाजिक तत्वों ने उनकी आदमकद प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की। इससे कोयलांचल के साथ-साथ झारखंड के लोगों को गहरी ठेस पहुंची है।

पाॅलीटेक्निक से हीरक रोड होते हुए भूली वासेपुर जाने वाले रास्ते पर बिनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा स्थापित है। इन्हीं के नाम से चौक भी है। प्रतिमा के चेहरे को गंदे कपड़े से ढककर गले में जूते चप्पल की माला डाल दी गई थी।

धनबाद पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना पाकर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने विरोध करते हुए घटना को अंजाम देने वाले अराजकतत्वों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बिनोद बिहारी महतो एक वकील के साथ साथ राजनीतिज्ञ थे।

1972 में झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक रहे। 1980, 1985, 1990 में बिहार विधानसभा के तीन बार सदस्य और 1991 में गिरिडीह से लोकसभा के सदस्य थे। मौके पर धनबाद थाने की पुलिस पहुंची। मामले की जांच हाे रही है।

सोशल मीडिया पर घटना की निंदा

बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा से छेड़छाड़ किए जाने पर गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी एवं जेबीकेएसएस के अध्यक्ष जयराम महतो ने एक्स पर इस घटना की निंदा की है।

उन्होंने पोस्ट किया है कि झारखंड के पितामह बिनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा के साथ छेड़छाड़। असामाजिक तत्वों ने काला कपड़ा व जूता का माला पहनाया। यह अपमान नहीं सहेंगे, शर्मनाक घटना की कड़ी निंदा करता हूं। झारखंड विरोधी के खिलाफ जिला प्रशासन त्वरित कड़ा एक्शन ले।

ये भी पढ़ें:

स्‍कूल जाती बच्‍ची को तंग करते तीन बदमाश, पिता को विरोध करने की मिली सजा; पकड़कर काट दी हाथ की नस

गजब! अब लग्‍जरी बस से होने लगी मवेशियों की तस्‍करी, जांच में 25 गोवंशीय बरामद; तस्‍करों की क्रूरता सुन कांप जाएगी रूह


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.