Move to Jagran APP

Jharkhand Politics: 'झामुमो-कांग्रेस अगर झारखंड के हितैषी होते तो...' आखिर I.N.D.I.A पर क्यों भड़क गए बाबूलाल मरांडी?

झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने खरसांवा के हरिभंजा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए बाबूलाल ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस झारखंडियों के नहीं है। अगर ये दल झारखंड के हितैषी होते तो झारखंड अलग राज्य कब का बन चुका होता। भाजपा को झारखंडियों का सच्चा हितैषी बताते हुए बाबूलाल ने कहा कि झारखंड अलग राज्य भाजपा की देन है।

By Gurdeep Raj Edited By: Mohit Tripathi Published: Thu, 09 May 2024 08:32 PM (IST)Updated: Thu, 09 May 2024 08:32 PM (IST)
बाबूलाल मरांडी ने खरसांवा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। (फाइल फोटो)

संवाद सूत्र, खरसावां। झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने खरसांवा के हरिभंजा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए बाबूलाल ने कहा कि राज्य की झामुमो-कांग्रेस की सरकार पिछले चार वर्षों से राज्य के संसाधनों का दोहन करने में जुटी हुई है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि ये दल बेतुका बातें करके लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता इनकी बातों में आने वाली नहीं है। अपने हित में चुनाव लड़ने वालों को जनता इस बार सबक सिखायेगी।

झामुमो-कांग्रेस झारखंडियों के नहीं...

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस झारखंडियों के नहीं हो सकते हैं। अगर ये दल झारखंड के हितैषी होते, तो झारखंड अलग राज्य कब का बन चुका होता। भाजपा को झारखंडियों का सच्चा हितैषी बताते हुए बाबूलाल ने कहा कि झारखंड अलग राज्य भाजपा की देन है।

मोदी सरकार ने हर वर्ग रखा ख्याल

बाबूलाल ने कहा कि पिछले दस वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार ने हर वर्ग के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य किया। गरीबों के लिए मुफ्त अनाज, आवास, बेहतर चिकित्सा सुनिश्चित करते हुए विकास योजनाओं का सीधा लाभ आम जनता तक पहुंचाया।

मोदी की गारंटी का दिया वादा

बाबूलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गारंटी दी है कि 2024 में शपथ ग्रहण के बाद तीन करोड़ नये प्रधानमंत्री आवास बनाये जायेंगे। साथ ही 2029 तक लोगों को मुफ्त राशन दिया जायेगा। देश में भूख से किसी व्यक्ति की मौत नहीं होगी।

सांसद नहीं मंत्री बनाने के लिए वोट करेगी खूंटी की जनता 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि खूंटी की जनता इस बार सिर्फ सांसद चुनने के लिए नहीं, बल्कि मंत्री बनाने के लिए वोट करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार हर बूथ पर दस फीसदी अधिक मतदान बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं से अगले दो दिनों तक जन संपर्क कर लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देने की अपील की।

यह भी पढ़ें: 'घर बैठे करें बंपर कमाई...' फेसबुक पर रघुवर दास की फोटो लगाकर ठगी का प्रयास, पोस्‍ट के जरिए रोजगार का दिया प्रलोभन

ED की कार्रवाई से आलमगीर पर गिरा मुसीबतों का पहाड़, अब गठबंधन के प्रचार अभियान से भी रखे जाएंगे दूर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.