Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार चुनाव के साथ जम्मू-कश्मीर की 2 सीटों पर उपचुनाव की तारीख का एलान, 11 नवंबर को होगा मतदान

    Updated: Mon, 06 Oct 2025 05:25 PM (IST)

    जम्मू-कश्मीर में बडगाम और नगरोटा विधानसभा उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। चुनाव आयोग ने दोनों सीटों पर उपचुनाव के लिए 11 नवंबर को मतदान और 14 नवंबर को मतगणना की तारीख तय की है। चुनाव की तारीख का एलान होते ही सभी राजनीतिक दल अब प्रचार में जुट गए हैं।

    Hero Image
    JK के बडगाम और नगरोटा विधानसभा उपचुनाव की तारीख का एलान। सांकेतिक फोटो

    डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। बिहार चुनाव के साथ जम्मू-कश्मीर की 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख का एलान हो गया है। चुनाव आयोग ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है। दोनों विधानसभा सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होगा, साथ ही 14 नवंबर को मतों की गणना होगी। बडगाम और नगरोटा विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला विधानसभा चुनाव 2024 में दो सीटों पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने बडगाम और गांदरबल से चुनाव लड़ा था। दोनों सीट से उन्होंने जीत दर्ज की। इसके बाद उन्होंने बडगाम से इस्तीफा दे दिया और गांदरबल से विधायक बने रहे। अब बडगाम सीट पर उपचुनाव होगा।

    वहीं, दूसरी तरफ विधायक देवेंद्र सिंह राणा के निधन के बाद नगरोटा विधानसभा की सीट रिक्त घोषित की गई थी। अब इस सीट पर भी उपचुनाव होगा।

    इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।