Move to Jagran APP

क्यों मनाया जाता है International Harry Potter Day, जानिए- किसने की थी इसकी शुरुआत

हैरी पॉटर फिल्म और टीवी सीरीज बच्चों से लेकर बड़ों तक की पसंदीदा रही है। लोगों से इसे और इसके किरदारों को काफी प्यार मिला है। आज 2 मई को इंटरनेशनल हैरी पॉटर डे मनाया जा रहा है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि इसकी शुरुआत कब और किसने की थी और इस दिन को आखिर क्यों सेलिब्रेट किया जाता है।

By Rajshree Verma Edited By: Rajshree Verma Published: Thu, 02 May 2024 11:09 AM (IST)Updated: Thu, 02 May 2024 11:09 AM (IST)
इंटरनेशनल हैरी पॉटर डे (Photo Credit: X)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हैरी पॉटर फिल्म और टीवी सीरीज तो सभी को याद होगी। इसके कई पार्ट्स आए और हर पार्ट को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला। आज 2 मई को इंटरनेशनल हैरी पॉटर डे मनाया जा रहा है। बता दें कि हैरी पॉटर बुक्स को लेखिका जेके राउलिंग ने लिखा है। इसके बाद इन पर फिल्मों का निर्माण किया गया, जिसने दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ी।

loksabha election banner

छड़ी और जादू-पुस्तकों की इस सीरीज में हैरी, हर्माइनी ग्रेंजर, रॉन वीस्ली समेत कई किरदार देखने को मिले थे। चलिए अब जानते हैं कि इस दिन को क्यों मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें: भारत में रिलीज को तैयार कोरिया की ब्लॉकबस्टर हॉरर फिल्म Exhuma, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

क्यों मनाया जाता है इंटरनेशनल हैरी पॉटर डे

हर साल 2 मई को दुनिया भर में फैंस 'इंटरनेशनल हैरी पॉटर डे' सेलिब्रेट करते हैं और इसकी वजह हॉगवर्ट्स की लड़ाई लड़ी थी, जो हॉगवर्ट्स के स्टूडेंट्स और लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट के बीच लड़ी गई थी। इस लड़ाई में हैरी पॉटर का दुश्मन लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट हार गया था।

क्या है इंटरनेशनल हैरी पॉटर डे का इतिहास

बता दें कि हैरी पॉटर सीरीज की किताबें 1998 में आई थीं और इसकी किताबों पर फिल्में 2001 में बनना शुरू हुईं। हालांकि, फिल्में बनने के एक दशक बाद हैरी पॉटर डे की स्थापना की गई। यूनाइटेड किंगडम के उस वक्त के राष्ट्रपति डेविड कैमरन ने घोषणा की कि लोगों को हैरी के साहस की याद दिलाने के लिए हर साल 2 मई को हैरी पॉटर दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

हैरी पॉटर पर फिल्म के बने 8 पार्ट

हैरी पॉटर फिल्म का पहला पार्ट 'हैरी पॉटर और फिलॉस्फर्स स्टोन' साल 2001 में आया था। इसके बाद इसका दूसरा पार्ट 'हैरी पॉटर और चैंबर ऑफ सीक्रेट्स' 2002 में आया। इसका तीसरा पार्ट 'हैरी पॉटर एंड प्रिज्नर ऑफ अज्कबान' 2004 में आया था। चौथा पार्ट 'हैरी पॉटर और गॉब्लेट ऑफ फायर' 2005 में आया। इसके बाद 'हैरी पॉटर एंड द ऑर्डर ऑफ द फीनिक्स', 'हैरी पॉटर एंड द हाफ - ब्लड प्रिंस', 'हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज - पार्ट 1', 'हैरी पॉटर और डेथली हैलोज पार्ट 2' आए।

यह भी पढ़ें: जब Priyanka Chopra से दिल लगा बैठे थे Dwayne Johnson, सबके सामने कबूल कर लिया था प्यार!


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.