Move to Jagran APP

Anshul Kamboj: 'किस्‍मत बदलती देखी वे...', पहले ओवर में भाग्‍य से मिली बेवफाई; फिर अग्रवाल के डंडे बिखेर मचाई तबाही

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले जा रहे आईपीएल 2024 के 55वें मैच में मुंबई इंडियंस के लिए पांचवां ओवर डेब्यूटेंट अंशुल कंबोज लेकर आए। इस ओवर में उन्होंने ट्रेविस हेड को बोल्ड किया लेकिन वह गेंद नो बॉल रही और फिर हेड को फ्री हिट मिला लेकिन वो गेंद भी नो बॉल रही। इसके बाद ट्रेविस ने चौका लगाया और इस ओवर में कुल 19 रन बनाए।

By Priyanka Joshi Edited By: Priyanka Joshi Published: Mon, 06 May 2024 08:34 PM (IST)Updated: Mon, 06 May 2024 08:34 PM (IST)
MI के लिए डेब्यू करते ही पहले ओवर में Anshul Kamboj हुए फेल

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हर एक खिलाड़ी का सपना होता है कि वह अपने डेब्यू मैच को बेहद ही शानदार और यादगार बनाए, लेकिन कुछ ही प्लेयर्स की किस्मत अच्छी रहती है, जिनके करियर की शुरुआत शानदार तरीके से होती है।

loksabha election banner

वहीं, कुछ ऐसे प्लेयर्स भी होते है, जिनकी शुरुआत ही काफी बुरी रहती है। लेकिन कहते हैं ना कि वक्त बदलने में ज्यादा देर नहीं लगती। ऐसा ही हाल आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू कर रहे अंशुल कंबोज का रहा, जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले जा रहे मैच में डेब्यू का मौका मिला, लेकिन अपने पहले ओवर में 19 रन गंवाने के बाद उन्होंने शानदार तरीके से वापसी की।

आईपीएल में डेब्यू करते हुए अंशुल कंबोज को अपने पहले ओवर में भाग्य ने साथ नहीं दिया और उनके साथ वानखेड़े के मैदान पर कुछ ऐसी घटना हुई, जिसे वह कभी भी याद नहीं रखना चाहेंगे।

MI के लिए डेब्यू करते ही पहले ओवर में Anshul Kamboj हुए फेल

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले जा रहे आईपीएल 2024 के 55वें मैच में मुंबई इंडियंस के लिए पांचवां ओवर डेब्यूटेंट अंशुल कंबोज लेकर आए। इस ओवर में उन्होंने ट्रेविस हेड को बोल्ड किया, लेकिन वह गेंद नो बॉल रही और फिर हेड को फ्री हिट मिला, लेकिन वो गेंद भी नो बॉल रही। इसके बाद ट्रेविस ने चौका लगाया और इस ओवर में कुल 19 रन बनाए। मुंबई के लिए डेब्यू करते हुए अंशुल को किस्मत का साथ नहीं मिला। हालांकि, अपने दूसरे ओवर में अंशुल को सफलता मिली। उन्होंने मयंक अग्रवाल को बोल्ड किया और डेब्यू मैच में अपना पहला विकेट हासिल किया।

हरियाणा के अंशुल कंबोज के पिता हैं किसान

हरियाणा के अंशुल कंबोज को आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने नीलामी में 20 लाख रुपये में खरीदा था। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में 10 मैचों में 17 विकेट लेकर सुर्खियां बटोरी थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई की टीम ने खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। अंशुल हरियाणा के करनाल में रहते हैं। उनके पिता उधम सिंह खेतीबाड़ी का काम करते हैं। इसके अलावा उन्हें क्रिकेट देखने का भी शौक हैं। वह हमेशा से ही चाहते थे कि उनका बेटा क्रिकेटर बने।

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2024 के लिए VVIP अंदाज में टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च, फिर भी फैंस ने BCCI को जमकर सुनाई खरी-खोटी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.