विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अवैध संबंधों के आरोप में थाइलैंड के शीर्ष शाही अधिकारी बर्खास्त

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Published: Sat, 11 Nov 2017 04:55 PM (IST)

वजारोदया पर अवैध संबंध बनाने, रखैल को गर्भपात के लिए मजबूर करने और जबरन उसकी शादी कराने के आरोप हैं।

अवैध संबंधों के आरोप में थाइलैंड के शीर्ष शाही अधिकारी बर्खास्त
अवैध संबंधों के आरोप में थाइलैंड के शीर्ष शाही अधिकारी बर्खास्त

बैंकाक, एएफपी। थाइलैंड में अवैध संबंध बनाने समेत विभिन्न गलत कामों के आरोप में शीर्ष शाही अधिकारी को बर्खास्त कर दिया गया है। थाइ राजा महा वजीरोलांगकोर्न ने गद्दी संभालने के बाद राजमहल को दागी अधिकारियों से मुक्त करने का अभियान चलाया है।

65 वर्षीय वजीरोलांगकोर्न एक साल पहले पिता भूमिबोल अदुल्यादेज के निधन के बाद राजा बने। इसके बाद से उन्होंने अपने पिता के समय के राजमहल के कई शीर्ष अधिकारियों को हटाया है। इस क्रम में ताजा मामला रॉयल हाउसहोल्ड ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारी डिस्टॉर्न वजारोदया का है।

दिवंगत राजा भूमिबोल के शासनकाल में वह ग्रैंड चेम्बरलेन (राजमहल के प्रमुख अधिकारी) के रूप में काम करते थे। शुक्रवार को शाही गजट में उन्हें हटाने की सूचना और उन पर लगे आरोपों की सूची दी गई। वजारोदया पर अवैध संबंध बनाने, रखैल को गर्भपात के लिए मजबूर करने और जबरन उसकी शादी कराने के आरोप हैं। इसके अलावा उन पर शाही फाउंडेशन के चंदे में फर्जीवाड़े का भी आरोप है।

यह भी पढ़ें: हास्‍य कलाकार लुईस पर यौन उत्‍पीड़न के आरोप, कलाकार ने स्‍वीकार की गलती