Move to Jagran APP

बेहतर भविष्‍य की चाह में आखिर और कितनी जिंदगी लगेंगी दांव पर, ये है बड़ा सवाल

करीब ग्‍यारह घंटों तक ठंडे पानी में रहने के बाद धीरे धीरे लोगों की सांसे थमने लगीं। लापता हुए लोगों में दस महिलाएं, दो बच्‍चे और एक दो माह का नवजात भी शामिल है।

By Kamal VermaEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 03:07 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 12:21 PM (IST)
बेहतर भविष्‍य की चाह में आखिर और कितनी जिंदगी लगेंगी दांव पर, ये है बड़ा सवाल
बेहतर भविष्‍य की चाह में आखिर और कितनी जिंदगी लगेंगी दांव पर, ये है बड़ा सवाल

नई दिल्‍ली [जागरण स्‍पेशल]। भूमध्‍य सागर में एक बार फिर से अच्‍छी जिंदगी की आस रखकर दूसरे देश जाने वालों को अपने आगोश में ले लिया है। दो अलग अलग घटनाओं में करीब 170 लोगों के लापता हो गए हैं। इनमें से नौका मोरक्‍को तो एक लीबिया से थी। इटली की नौसेना के हेलीकॉप्‍टर ने तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया है, वहीं तीन के शव भी समुद्र से निकाल लिए गए हैं, लेकिन अन्‍यों का अभी कोई पता नहीं चला है। बचाए गए तीनों लोगों को हाइपोथर्मिया की शिकायत के बाद अस्‍पताल में भर्ती करा दिया गया है। बचाए गए तीनों लोग लीबिया के हैं। इनकी नौका शुक्रवार को समुद्र में डूब गई थी जबकि दूसरी नौका के साथ शनिवार को हादसा हुआ था।

loksabha election banner

इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ माइग्रेशन के मुताबिक जिस नौका में यह सवार थे उसमें करीब 120 लोग सवार थे। करीब ग्‍यारह घंटों तक ठंडे पानी में रहने के बाद धीरे धीरे लोगों की सांसे थमने लगीं। लापता हुए लोगों में दस महिलाएं, दो बच्‍चे और एक दो माह का नवजात भी शामिल है। इटली की तरफ से नौका के डूबने की जानकारी लीबिया को दे दी गई है। वहां से एक मर्चेंट शिप के मौके पर पहुंचने की जानकारी दी गई है। दूसरी घटना में करीब 53 मोरक्‍को नागरिक भी लापता हैं। इनकी नौका पश्चिमी भूमध्‍य सागर में डूबी थी। इस हादसे में करीब 47 लोगों को जिंदा भी बचा लिया गया है।

आपको बता दें कि अच्‍छी जिंदगी की चाहत में इस वर्ष की शुरुआती दो सप्‍ताह में करीब 4449 लोग समुद्र के रास्‍ते इटली पहुंचे हैं। पिछले वर्ष इनकी संख्‍या करीब तीन हजार थी। पिछले वर्ष करीब 2300 लोगों की मौत भूमध्‍य सागर में नौका पलटने की वजह से हुई थी। जबकि करीब सवा लाख लोगों ने यूरोप के अलग-अलग देशों में शरण ली थी। जहां तक भूमध्‍य सागर में नौका से होने वाले हादसों की बात है तो यह सागर हर वर्ष सैकड़ों लोगों को लील लेता है।

जनवरी 2018 में लीबिया तट के पास भूमध्यसागर में एक अस्थायी नौका के डूबने से 90 से 100 प्रवासी लापता हो गए थे। इस नौका में 150 से अधिक लोग सवार थे। बचावकर्ता इनमें से कुछ महिलाओं सहित केवल 17 लोगों को ही बचा पाए थे। मदद पहुंचने से पहले ये लोग कई घंटों तक नाव से लटके रहे। नौका लीबिया की राजधानी से पूर्व में करीब 100 किलोमीटर दूर स्थित खम्स शहर के पास डूबी थी। इसके अलावा इसी दौरान एक दूसरे हादसे में लीबियाई नौसेना ने त्रिपोली के पश्चिम में जाविया के पास से करीब 267 प्रवासियों को बचाया था। इनमें से अधिकतर अफ्रीकी नागरिक थे। कासिम ने बताया कि बचाए गए लोगों में महिलाएं और 17 बच्चे शामिल हैं। 

फरवरी 2017 में लीबिया की राजधानी से लगे भूमध्य सागर के पश्चिमी तट पर करीब 74 प्रवासियों के शव बरामद किए गए। इसके अलावा मार्च 2017 में लीबिया के पास भूमध्य सागर में दो नौकाओं के डूबने से करीब 250 लोगों की मौत हो गई थी। 

जून 2016 में भूमध्य सागर यूनानी द्वीप क्री के निकट एक नौका पलट गई थी जिस पर 700 से अधिक लोग सवार थे। इटली के बचावकर्ताओं ने करीब 300 लोगों को जीवित बचा लिया था जबकि अन्‍यों का कोई पता नहीं चल सका था। 

मई 2016 में लीबिया के जुवारा से 35 समुद्री मील की दूरी पर एक शरणार्थी नौका के पलटने से 20 से 30 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि  135 को जीवित बचा लिया गया था। इसके अलावा इसी वर्ष नवंबर में नौका के पलटने से करीब 240 लोगों की जान चली गई थी। बचावकार्य के दौरान करीब 140 लोगों को बचा लिया गया था जिसमें करीब 20 महिलाएं थीं।  यह सभी खुशहाल जिंदगी की चाह में लीबिया से निकले थे। 

अप्रैल 2015 में करीब 700 प्रवासियों को लेकर जा रही नौका के लीबिया के उत्तरी भाग में डूब जाने से कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई थी। इस नौका में जरूरत से ज्‍यादा लोग सवार थे। संतुलन बिगड़ने से यह नौका  बीच समुद्र में पलट कर डूब गई थी। 

भारत में कभी चलता था ढाई रुपये का नोट आज इसकी कीमत है सात लाख, आप भी देखें
यहां अब पैदा नहीं होती शबनम, वजह है एक खौफनाक सच, आप भी जरूर जानें 
अमेरिका की वजह से भारत की बल्ले बल्ले, दहशत में आए चीन और रूस, जानें क्यों
यहां अब पैदा नहीं होती शबनम, वजह है एक खौफनाक सच, आप भी जरूर जानें
IAS अधिकारी चंद्रकला ने पत्राचार से किया था एमए, कुछ ही वर्षों में एक करोड़ की हुई संपत्ति 
यहां पढ़ें 7th Pay Commission की सिफारिशें, सरकारी कर्मियों को मिलेगा लाखों का एरियर  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.