विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जापान ने अमेरिका को चेताया, उत्‍तर कोरिया से खतरा पहुंच चुका है नजदीक

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 24 Oct 2017 09:44 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 24 Oct 2017 10:14 AM (GMT+05:30)

उत्तर कोरिया ने हाल ही में जापान के ऊपर से मिसाइलों का परीक्षण किया है और वह अमेरिका तक मार ...और पढ़ें

जापान ने अमेरिका को चेताया, उत्‍तर कोरिया से खतरा पहुंच चुका है नजदीक
जापान ने अमेरिका को चेताया, उत्‍तर कोरिया से खतरा पहुंच चुका है नजदीक

फिलीपींस, रायटर। उत्‍तर कोरिया से खतरे को लेकर जापान के रक्षा मंत्री सुनोरी ओनोडेरा ने अपने अमेरिकी और दक्षिण कोरियाई समकक्ष को चेताया है। उन्‍होंने कहा कि अब यह खतरा एक 'नाजुक और निकटस्‍थ स्तर' पर पहुंच चुका है और अमेरिका, जापान व दक्षिण कोरिया को हर हाल में इसका समाधान निकालना चाहिए।

ओनोडेरा की इस टिप्‍पणी से जापान की उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण से पैदा हुई चिंता जाहिर होती है। उत्तर कोरिया ने हाल ही में जापान के ऊपर से मिसाइलों का परीक्षण किया है और वह अमेरिका तक मार करने वाली परमाणु शक्ति संपन्न मिसाइलों को विकसित कर रहा है।

फिलिपिंस में एशियाई रक्षा प्रमुखों की एक बैठक के इतर जापान के रक्षा मंत्री ओनोडेरा, अमेरिकी रक्षा मंत्री जिम मेटिस और दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री सॉन्ग यंग मू ने मुलाकात की। जापानी रक्षा मंत्री ने कहा, 'उत्तर कोरिया से खतरा एक अभूतपूर्व, नाजुक और आसन्न स्तर पर पहुंच चुका है। इसलिए हमें मिलकर इस खतरे से निपटने के लिए अलग-अलग प्रतिक्रिया की जरूरत है।'

दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री सॉन्ग ने भी उत्तर कोरिया से गंभीर खतरे की बात मानी और कहा कि उत्तर कोरिया का उकसावापूर्ण व्यवहार बद से बदतर होता जा रहा है। वहीं अमेरिकी रक्षा मंत्री जिम मेटिस ने उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा को खतरा पैदा हुआ है।

यह भी पढ़ें: अब्बासी बने सेना का हेलीकॉप्टर उड़ाने वाले पहले पाक प्रधानमंत्री