विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लास वेगास हमलावर पैडक का ये फिलीपींस कनेक्‍शन आया सामने

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 04 Oct 2017 10:36 AM (IST)Updated: Thu, 05 Oct 2017 12:25 PM (IST)

लास वेगास स्थित एक म्‍यूजिक कंसर्ट में 64 वर्षीय पैडक द्वारा की गई गोलीबारी में अब तक 59 लोगों के ...और पढ़ें

लास वेगास हमलावर पैडक का ये फिलीपींस कनेक्‍शन आया सामने
लास वेगास हमलावर पैडक का ये फिलीपींस कनेक्‍शन आया सामने

वाशिंगटन। लास वेगास हमले को लेकर पूरा अमेरिका सहम गया है। वहीं हमलावर स्टीफन पैडक को लेकर आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब खबर सामने आई है कि हमले को अंजाम देने के कुछ दिनों पहले उसने फिलीपींस के किसी एक अकाउंट में एक लाख डॉलर भेजे थे। आपको बता दें कि पैडक की गर्लफ्रेंड मूल रूप से फिलीपींस की रहने वाली है। 'द इंडिपेंडेंट' के हवाले से यह खबर सामने आई है।

लास वेगास स्थित एक म्‍यूजिक कंसर्ट में 64 वर्षीय पैडक द्वारा की गई गोलीबारी में अब तक 59 लोगों के मारे जाने और 500 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। फिलहाल पुलिस हमले का मकसद पता करने में जुटी हुई है। पैडक के वित्तिय लेन-देन पर अधिकारियों की नजर है, जिसे जुए की लत थी।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पिछले तीन सालों में 200 से ज्‍यादा बार पैडक द्वारा वित्तिय लेन-देन की खबरें सामने आ रही हैं। खास तौर से बड़े ट्रांजेक्‍शन कसिनो में किए गए हैं। कुछ ने इसे 'संदिग्‍ध गतिविधि' बताया तो कुछ ने इसे 'सामान्‍य' कहा।

वहीं आपको बता दें कि यह बात भी सामने आई है कि पैडक के पास हथियारों का जखीरा था। पुलिस ने पैडक के होटल रूम से 23 और लास वेगास से 130 किलोमीटर दूर मेसकीट शहर में स्थित उसके घर से 19 हथियार बरामद किए हैं। इसके अलावा बड़ी मात्रा में विस्फोटक भी मिले हैं।

पैडक मैंडले बे होटल की 32वीं मंजिल के एक कमरे में ठहरा था। होटल के पास ही कंट्री म्यूजिक कंसर्ट में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 22 हजार लोग जमा हुए थे। हमलावर ने उन पर ऊंचाई से गोलियां बरसाई थीं। पैडक की कार से कई किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट भी मिला है। इसका इस्तेमाल विस्फोटक बनाने में किया जाता है।

पुलिस ने यह भी बताया है कि पैडक ने अपने होटल के कमरे और उसके आस-पास कई कैमरे लगा रखे थे। इनकी मदद से वह 'ला इनफोर्समेंट या सिक्‍युरिटी' पर पूरी नजर बनाए रखा होगा।

यह भी पढ़ें: लास वेगास हमलावर के पास था हथियारों का जखीरा

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।