Move to Jagran APP

किसी को नहीं पता था यह रात उनके लिए आखिरी रात साबित होगी, लेकिन ...

लास वेगास में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए यह कभी न भूलने वाली रात साबित हुई। कईयों को आज भी विश्‍वास नहीं होता है कि उनके अपने अब नहीं हैं।

By Kamal VermaEdited By: Published: Sun, 08 Oct 2017 05:24 PM (IST)Updated: Tue, 10 Oct 2017 09:33 AM (IST)
किसी को नहीं पता था यह रात उनके लिए आखिरी रात साबित होगी, लेकिन ...
किसी को नहीं पता था यह रात उनके लिए आखिरी रात साबित होगी, लेकिन ...

नई दिल्ली, स्पेशल डेस्क। लास वेगास की घटना को आज एक सप्ताह गुजर गया है। लेकिन इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए यह दिन कभी न भूलने वाला साबित हुआ है। रविवार को कंसर्ट सुनने वालों में कुछ ऐसे थे जो अपने परिवार के साथ वीकएंड का मजा लेने आए थे। कुछ ऐसे थे जो अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने वहां आए थे। इन्होंने कभी नहीं सोचा था कि यह रात उनके जीवन की आखिरी रात साबित होगी। मैंडले बे होटल की खिड़की से हो रही अंधाधुंध फायरिंग में 58 लोगों की मौत हो गई थी और 500 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। अपनों को खोने का दर्द क्या होता है यह वही बता सकता है जिसने इस गोलीबारी में किसी अपने को खोया हो। हर कोई इसका दर्द नहीं जान सकता है।

loksabha election banner

कैरी बारनेट

कैरी इस खूनी रात के दिन अपना 30वां जन्‍मदिन सेलिब्रेट करने लास वेगास गई थी। गोलीबारी के दौरान उनकी छाती में दो गोली लगीं और अस्‍पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। अपने परिवार में सबसे छोटी और सबसे लाडली कैरी को आज उन की मां मेविस याद करके अपने अांसुओं को रोक नहीं पाती हैं। मेविस के मुताबिक कैरी का नेचर ऐसा था कि वह हमेशा ही अपनी चिंता छोड़कर दूसरों की मदद के लिए दौड़ जाती थी। वह पिछले कुछ वर्षों से डिजनीलैंड में एक काम कर रही थी।

यवतमाल: फसल को कीड़ों से बचाने की जुगत में चली गई 20 किसानों की जान

मेविस को वह दिन नहीं भूल रहा है जब लास वेगास में कंसर्ट सुन रही पब्लिक पर अचानक गोलीबारी शुरू हो गई। उस दिन रात में मेविस के पास जो फोनकॉल आया उसने उनकी जिंदगी बदल दी। यह फोनकॉल कैरी की डैथ की जानकारी देने के लिए कैरी की फ्रेंड ने किया था। उस ने फोन पर बताया कि कैरी को गोली लगी है। तब मेविस ने पूछा था कि वह किसकी बात कर रही है। जवाब मिला कैरी की। अगले दिन तक भी कैरी की और कोई जानकारी परिवार को नहीं मिल रही थी। किसी को न हीं पता था कि कैरी कहां पर है। कुछ समय बाद उन्‍हें कैरी की मौत की खबर मिली। यह पल मेविस के लिए बेहद दर्दभरा था।

हना एहलर

इस गोलीबारी में हना की भी मौत हो गई थी। 35 वर्षीय हना स्‍काइडावर थी और अपने परिवार और दोस्‍तों के साथ बाहर घूमना उसे बड़ा पसंद था। उसके फ्रेंड आलमंड ने बताया कि वह बहुत कूल माइंड और मस्‍त स्‍वभाव की थी। उसे सही मायने में जिंदगी की अहमियत का पता था। उनकी निगाह में वह दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला में से एक थी।

यह भी पढ़ें: जंग छिड़ी तो महज 24 घंटों में सियोल को तबाह कर देगा उत्तर कोरिया 

हीदर अलवार्डो

तीन बच्‍चों की मां और फायर फाइटर की वाइफ होने के नाते वह काफी जिंदादिल महिला थीं। अलवार्डो वीकएंड पर अपने पूरिवार के साथ घूमने की शौकीन थीं। अपने परिवार की खुशी के लिए वह कुछ भी करने से परहेज नहीं करती थीं। उनके पति एलबर्ट के लिए भले ही आज वह इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी यादें और उनकी बातें हमेशा उनके साथ हैं। एलबर्ट बताते हैं कि उनकी पूरी जिंदगी ही परिवार और बच्‍चों को समर्पित थी। आज एलबर्ट के पास महज उनकी यादें ही शेष हैं।

सेंडेंस बॉवर

अपनी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव झेलने वाली सेंडेस के लिए भी यह दिन आखिरी साबित हुआ। सेंडेंस काफी छोटी थीं जब उनकी मां की मौत हो गई थी। उन्‍होंने काफी मुश्किलों के साथा अपने परिवार की मदद की। सेंडेंस एक कैफे में वेटर का काम करती थीं। उन्‍हें जानने वाले हमेशा उन्‍हें खुशनुमा महिला के तौर पर देखते थे। उनकी मौत की खबर जब उनकी आंटी विकी जैफरी ने सुनी तो वह अपने को संभाल नहीं पाईं और फर्श पर बेतहाशा गिर पड़ीं। उन्‍होंने बताया कि सेंडेंस दिल की बहुत अच्‍छी इंसान थी। वह किसी के लिए भी कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाती थी।

यह भी पढ़ें: चुंबी वैली में हो रहा चीनी सैनिकों का जमावड़ा, भारत को रखना होगा संभलकर कदम

डेनिस बुरडिटस

डेनिस और उनके पति टोनी ने गोलीबारी से पहले ही एक फोटो खींचा था जिसमें उनकी बैकग्राउंड में वह मैंडलेबे होटल आ रहा था जहां से कुछ समय के बाद अचानक गोलीबारी शुरू हो गई थी। वेस्‍ट वर्जीनिया में रहने वाली डेनिस ने अपनी यह आखिरी फोटो को फेसबुक पर भी शेयर किया था। लेकिन कौन जानता था कि उनकी यही फोटो आखिरी साबित होगी। अचानक हुई गोलीबारी में डेनिस को भी गोली लगी और उसने अपने पति की बाहों में दम तोड दिया था। टोनी ने कहा कि डेनिस की मौत से उ नकी दुनिया ही उजड़ गई।

सेंडी केसे

मैनहटन के बीच मिडिल स्‍कूल में स्‍पेशल एजूकेशन के टीचर के तौर पर काम करने वाली सेंडी को उसके स्‍टूडेंट याद करते हुए रो पड़ते हैं। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का था और वह हमेशा ही अपने काम के प्रति समर्पित रहती थीं। 34 वर्षीय सेंडी ने अपने छात्रों में कई तरह के पॉजीटिव बदलाव लेकर आई थीं जिसकी वजह से स्‍कूल में सेंडी की काफी अहमियत थी। उनकी मौत की खबर से उनके चाहने वालों के पैरों के नीचे से जमीन ही निकल गई। उनके फेसबुक वॉल पर उनकी एक फ्रेंड ने लिखा कि बचपन की स बसे अच्‍छी दोस्‍त को आज उसने खो दिया है।

किम और ट्रंप की जिद में मारे जाएंगे सियोल और टोक्यो के 20 लाख बेगुनाह लोग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.