विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका ने अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में फिर चुने जाने पर भंडारी को दी बधाई

By Srishti VermaEdited By:
Published: Wed, 22 Nov 2017 02:28 PM (IST)

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हम अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में जज चुने जाने पर भारत के दलबीर भंडारी और अन्य निर्वाचित और पुनर्निर्वाचित उम्मीदवारों को बधाई देते हैं।

अमेरिका ने अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में फिर चुने जाने पर भंडारी को दी बधाई
अमेरिका ने अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में फिर चुने जाने पर भंडारी को दी बधाई

वाशिंगटन (प्रेट्र)। अमेरिका ने अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में फिर जज चुने जाने पर जस्टिस दलवीर भंडारी को बधाई दी है। लेकिन साथ ही कहा है कि वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की मौजूदा वीटो व्यवस्था में किसी भी तरह के बदलाव के खिलाफ है। हालांकि उसने 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद के मामूली विस्तार का समर्थन किया।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हम अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में जज चुने जाने पर भारत के दलबीर भंडारी और अन्य निर्वाचित और पुनर्निर्वाचित उम्मीदवारों को बधाई देते हैं। उन्होंने चुनाव के लिए 11 दौर के मतदान पर टिप्पणी करने से मना कर दिया। प्रवक्ता ने कहा कि अंतत: जस्टिस भंडारी सुरक्षा परिषद में सर्वसम्मति और महासभा में पूर्ण बहुमत से निर्वाचित हुए।

सुरक्षा परिषद में सुधार के बारे में प्रवक्ता ने कहा कि मामूली विस्तार समेत इसके सुधार को लेकर अमेरिका का सिद्धांत खुला है। हम चाहते हैं कि सुरक्षा परिषद का सुधार 21वीं सदी की वास्तविकताओं को दर्शाए। वह इस सदी की चुनौतियों का प्रभावी और दक्ष तरीके से सामना करने में सक्षम हो। हम सुरक्षा परिषद के वीटो अधिकार में किसी तरह के बदलाव या विस्तार का विरोध करेंगे। प्रवक्ता से अभी संपन्न अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के चुनाव में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और महासभा के बीच उभरे मतभेद को देखते हुए सुरक्षा परिषद में सुधार के बारे में पूछा गया था। गौरतलब है कि जज की एक सीट के लिए भारत के भंडारी और ब्रिटेन के क्रिस्टोफर ग्रीनवुड में मुकाबला 11 दौर के मतदान तक चला। हालांकि अंतिम दौर के मतदान से पहले ग्रीनवुड ने उम्मीदवारी वापस ले ली थी।

रूस ने भी दी बधाई

रूस ने दलवीर भंडारी के अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में चुने जाने पर भारत को बधाई दी। भारत में रूस के राजदूत निकोलाय रिश्तोविच कुदाशेव कहा कि हम इस बात से संतुष्ट हैं कि विश्व समुदाय ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। भारत की जीत से अंतरराष्ट्रीय न्यायालय की ताकत और बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें : जस्टिस भंडारी ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में फिर बढ़ाई भारत की धाक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।