विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ईडी की टीम दार्जिलिंग के घूम क्षेत्र में

By Edited By:
Published: Fri, 29 Aug 2014 09:44 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : सारधा चिटफंड मामले की जांच के लिए कोलकाता से यहां आई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों की टीम शुक्रवार को दार्जिलिंग के घूम क्षेत्र में सारधा के लिए खरीदी गई संपत्ति की जांच को पहुंची। उसे संपत्ति खरीद में शामिल दलालों की तलाश है।

ईडी के पास सात से आठ नामों की सूची है जिसमें हिलकार्ट रोड स्थित होटल विनायक के सामने खरीदी गई संपत्ति, मिलनमोड स्थित सारधा के एक स्कूल की खरीद बिक्री एवं इस कार्य में सक्रिय रहे दलालों का विवरण है। ईडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी की दो टीमें उत्तर बंगाल में है। एक टीम जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिले में सारधा चिटफंड से जुड़े सभी तथ्यों को खंगाल रही है। ईडी टीम सारधा चिटफंड मामले में उत्तर बंगाल से कई सुराग खोजने में सफल होगी। सारधा चिटफंड के नाम पर कई ऐसी संपत्तियों की जानकारी दी गई है जो वास्तव में हैं ही नहीं।