विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

10 जमीन मालिकों को मिला मुआवजा

By Edited By:
Published: Sun, 22 Sep 2013 02:49 AM (IST)

News Article Hero Image

संस, सांकतोडि़या : दामोदर घाटी परियोजना की दुमदुमी स्थित रघुनाथपुर थर्मल पावर प्रोजेक्ट में पाइप बिछाने के लिए अधिगृहित जमीन के 10 मालिकों को शुक्रवार को भूमि का मुआवजा दिया गया। इस मौके पर भू अधिग्रहण विभाग के पश्चिमबंग राज्य सरकार के एडीएम रैंक के अधिकारी तथा प्रोजेक्ट के अधिकारी उपस्थित थे। दूसरी ओर गुरुवार से रघुनाथपुर थर्मल पावर प्रोजेक्ट से रेलवे लाइन बिछाने के लिए कार्य शुरू किया गया है। यह रेलवे लाइन प्रोजेक्ट से जयचंडी और बेरो रेलवे स्टेशन तक बिछाई जाएगी।

रघुनाथपुर थर्मल पावर प्रोजेक्ट में पाइप बिछाने के लिए रायबांध मौजा से कुल 318 लोगों के जमीन का भुगतान बाकी था। जिसमें से पिछले दिनों 7 लोगों का भुगतान कर दिया गया था। शुक्रवार को भू-अधिग्रहण विभाग के पश्चिमबंग राज्य सरकार के एडीएम रैंक के अधिकारी तथा प्रोजेक्ट अधिकारियों की उपस्थिति में दो लोगों को चेक तथा 8 लोगों को नगदी रुपये प्रदान किए गए। अभी और 301 लोगों को भू मुआवजा देना बाकी है। प्रोजेक्ट अधिकारी कौशलेन्द्र कुमार ने कहा कि जल्द ही कार्य प्रगति पर होगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।