Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ..बस कर बंडि न सपोड़, अब कथगा खैल्यू

    By Edited By:
    Updated: Tue, 08 Nov 2011 01:01 AM (IST)

    ...और पढ़ें

    Hero Image

    ऋषिकेश, जागरण कार्यालय: हृषिकेश गढ़ महोत्सव में लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी व मंगलेश डंगवाल के गीतों की धूम रही। लोगों ने देर रात तक लोक गीतों का लुत्फ उठाया।

    उत्तराखंड नवनिर्माण सेवा समिति द्वारा इगास बग्वाल पर आयोजित गढ़ महोत्सव का उद्घाटन उत्तराखंड आंदोलन के प्रणेता स्व. इंद्रमणि बडोनी की धर्मपत्नी सुरजी देवी, हिमालयन आयुर्विज्ञान संस्थान के कुलपति विजय धस्माना, सामाजिक कार्यकर्ता शोभाराम रतूड़ी व भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मदन सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों से हुई। नरेंद्र सिंह नेगी ने मांगल जागर व मां भगवती श्रंगार से गीतों के क्रम को आगे बढ़ाया। हरि भरि सार.. गीत पर उनके दल ने लोक नृत्य प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने चिर परिचित गीत चल मेरा थौला रे.., द्वी गति बैसाख सुर्मा.. आदि गीत प्रस्तुत किए। श्रोताओं की मांग पर उन्होंने भ्रष्टाचार पर कटाक्ष करने वाला गीत माछू पाणी पेंदू नी दिखे.. और कमिशन कू मीट भात, रिश्वत कू रैलू, बस कर बंडि न सपोड़ अब कथगा खैल्यू.. गीत प्रस्तुत किया। गीत में स्टर्डिया का जिक्र आते ही दर्शकों ने तालियां पीटनी शुरू कर दी। दर्शकों की फरमाइश पर उन्होंने मुझको पहाड़ी मत बोलो मैं देहरादून वाला हूं.. गीत प्रस्तुत किया। भेना रे बाजारया भेना.., टकनौरी गीत डांडू क्या फूल फुलाला.., हे दिल्ली वाला द्यूर.., हर्षु मामा व्योंला यनु खुजैदे.. आदि गीत प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन गणेश कुकशाल गणी ने किया। वहीं, दूसरे सत्र में लोक गायक मंगलेश डंगवाल ने रंग जमाया। मैगा महादेव की स्तुति से उन्होंने अपनी प्रस्तुतियों की शुरुआत करते हुए मेरी छौंदाड़ी सजि धजीक गोरी गल्वाड़ी.., मां की कसम छकना बांद लगदी पटाकी.. गीत प्रस्तुतियां दी तो दर्शक पैरों पर काबू नहीं रख पाए। दर्शकों की फरमाइश पर उन्होंने लबरा छोरी हाय.. व कई लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी। तीर्थनगरी के दर्शकों ने संगीतमय सभा का जमकर लुत्फ उठाया। हास्य कलाकार घन्नानंद (घन्नाभाई) की हास्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को लोटपोट कर दिया। इस अवसर पर उनसे के अध्यक्ष प्रेम गौनियाल, राहुल मनमीत, जगदीश कंडवाल, प्रीतम शर्मा, मानवेंद्र कंडारी, हेमंत डंग, जितेंद्र पंवार, दीपक गौनियाल और ललित शर्मा आदि उपस्थित थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर