Move to Jagran APP

गंगा-यमुना के धाम में उल्लास बिखेर गई यात्रा

वर्ष 2013 की भीषण त्रासदी के बाद वर्ष 2014 की अपेक्षा इस बार गंगोत्री व यमुनोत्री धाम पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या में दस गुना का इजाफा हुआ है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 19 Oct 2017 02:20 PM (IST)Updated: Thu, 19 Oct 2017 03:52 PM (IST)
गंगा-यमुना के धाम में उल्लास बिखेर गई यात्रा
गंगा-यमुना के धाम में उल्लास बिखेर गई यात्रा

उत्तरकाशी, [जेएनएन]: आपदा के बाद पूरी तरह पटरी से उतरी चारधाम यात्रा इस बार कुछ हद तक पटरी पर लौट आई। वर्ष 2013 की भीषण त्रासदी के बाद वर्ष 2014 की अपेक्षा इस बार गंगोत्री व यमुनोत्री धाम पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या में दस गुना का इजाफा हुआ है। इससे न सिर्फ धामों में रौनक लौटी, बल्कि यहां के स्थानीय लोगों व व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे। उन्हें उम्मीद है कि आने वाले सीजन में यात्रा और तेजी पकड़ेगी।

loksabha election banner

छह माह की यात्रा के बाद अब शीतकाल के लिए उत्तराखंड के चारों धाम के कपाट बंद होने वाले हैं। अन्नकूट पर्व पर 20 अक्टूबर को सुबह 11.45 बजे गंगोत्री धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। जबकि, भैयादूज पर्व पर 21 अक्टूबर दोपहर 1.25 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होंगे। इसके बाद शीतकाल के छह माह मां गंगा अपने शीतकालीन प्रवास मुखवा (मुखीमठ) और मां यमुना खरसाली (खुशीमठ) में दर्शन देंगी।

 विदित हो कि 2013 की भीषण आपदा के बाद चारधाम यात्रा पूरी तरह पटरी से उतर गई थी। ऐसे में गंगोत्री व यमुनोत्री धाम पहुंचने वाले यात्रियों की काफी कम हो गई। वर्ष 2014 में जहां गंगोत्री धाम लगभग 45 हजार यात्री पहुंचे, वहीं यमुनोत्री धाम पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या मात्र 38 हजार रही। लेकिन, इस बार तस्वीर काफी बदल चुकी है। अब तक गंगोत्री धाम 4.10 लाख और यमुनोत्री धाम 3.95 लाख यात्री दर्शनों को पहुंच चुके हैं। यह संख्या 2014 में आए यात्रियों के मुकाबले लगभग दस गुना अधिक है।

 उत्तरकाशी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा कहते हैं कि यह भविष्य की चारधाम यात्रा के लिए शुभ संकेत है। इस बार सड़क मार्गों के दुरुस्त रहने से भी गंगोत्री-यमुनोत्री उम्मीदों के अनुकूल रही। जबकि, गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल कहते हैं कि अगली बार यात्रा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि अधिक से अधिक यात्री गंगोत्री-यमुनोत्री दर्शनों को पहुंच सकें।

 यह भी पढ़ें: शीतकाल को बंद हुए हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट

यह भी पढ़ें: वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पीएम की लोगों से चारधाम पहुंचने की अपील


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.