उत्तरकाशी में पॉलीथिन पर एक मार्च से लगेगा प्रतिबंध
पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही पॉलीथिन पर उत्तरकाशी में एक मार्च से प्रतिबंध लग जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।
उत्तरकाशी, [जेएनएन]: आने वाली एक मार्च से उत्तरकाशी शहर में पॉलीथिन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने वन विभाग, नगर पालिका, पर्यटन विभाग, पुलिस व जिला पंचायत को कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए।
भागीरथी के किनारे बसे उत्तरकाशी शहर में पॉलीथिन का प्रयोग सब्जी की दुकानों से लेकर राशन की दुकानों में होता आ रहा है। अधिकांश होटल ढाबों में चाय भी प्लास्टिक के गिलास में दी जा रही है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बाघ और हिरन खा रहे हैं पॉलीथिन की थैलियां
इसको रोकने के लिए प्रशासन व नगर पालिका ने शहर में एक साल पहले अभियान चलाकर कुछ दुकानों से पॉलीथिन को जब्त किया था, लेकिन उसके बाद नगर पालिका व प्रशासन शांत बैठ गया। लोग आम दिनों की तरह ही पॉलीथिन की थैलियां, कैरी बैग आदि का अवैध रूप से प्रयोग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: प्लास्टिक कैन किए जब्त, काटा चालान
अब एक मार्च 2017 से प्रशासन ने पॉलीथिन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने इसके लिए प्रमुख रूप से पर्यटन विभाग, वन विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस, नगर पालिका, जिला पंचायत को जुर्माना काटने को कहा।
यह भी पढ़ें: पॉलीथीन के इस्तेमाल पर 18 को नोटिस, पांच हजार जुर्माना
कुछ महीने बाद चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। इसे देखते हुए शहर एवं अन्य स्थानों पर साफ- सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखे जाने के लिए नगरपालिका और जिला पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें: गोमुख में ही अटक रही भागीरथी की सांसें, बिखरा पड़ा कचरा