टाटा सूमो वाहन खाई में गिरा, एक की मौत; दो घायल
टाटा सूमो वाहन के 150 मीटर गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में दो गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
उत्तरकाशी, [जेएनएन]: टाटा सूमो वाहन के 150 मीटर गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में दो गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
कोतवाली प्रभारी महादेव उनियाल ने बताया कि देर रात एक टाटा सूमो वाहन लंबगांव से भैंतगांव की ओर जा रहा था। वाहन में चालक समेत तीन लोग सवार थे। न्यूबैंड के पास वाहन अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा।
घायल सुनील असवाल (32) पुत्र स्व. विशन सिंह निवासी न्यूगांव, तहसील डुण्डा की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। चिकित्सकों ने चालक मनोज सिंह (28) पुत्र स्व. भीम सिंह निवासी भैंत, पोस्ट न्यूसारी को हालत नाजुक देख हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया। उत्तम सिंह (48) पुत्र स्व. कमल सिंह निवासी न्यूसारी निवासी का जिला अस्तपाल में उपचार चल रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।