Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यमुनोत्री जा रहे बुजुर्ग तीर्थ यात्री की खाई में गिरने से मौत

    By BhanuEdited By:
    Updated: Tue, 07 Jun 2016 12:29 PM (IST)

    यमुनोत्री हाईवे पर पाली गाड के पास एक वृद्ध यात्री की खाई में गिरने से मौत हुई है। मृतक छतरपुर मध्यप्रदेश का रहने वाला था।

    Hero Image

    उत्तरकाशी (जेएनएन) । यमुनोत्री हाईवे पर पाली गाड के पास एक वृद्ध यात्री की खाई में गिरने से मौत हुई है। मृतक छतरपुर मध्यप्रदेश का रहने वाला था।

    पढ़ें-डोईवाला में आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित 15 झुलसे

    जानकारी के अनुसार सुबह 8 बजे जानकीचट्टी जा रही बस यमुनोत्री हाईवे के पाली गाड पड़ाव पर रुकी। इस दौरान बस में सवार बारे लाल (75 वर्ष) निवासी ग्राम धरना थाना सहई जिला छतरपुर मध्यप्रदेश शौच करने के लिए सड़क किनारे जंगल की तरफ गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ें-हरिद्वार में मंसा देवी पैदल मार्ग पर बिजली गिरी, बच्चे सहित तीन घायल
    इस दौरान सड़क के किनारे अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरा। अन्य यात्रियों व स्थानीय लोगों ने घायल यात्री को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। तब तक वृद्ध यात्री ने दम तोड़ दिया।
    पढ़ें:-बरातियों से भरा वाहन खाई में गिरा, सात लोगों की मौत और दो घायल