विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रात को तलाब में मछली पकड़ने गया था युवक, सुबह मिला शव

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 06 Sep 2016 01:50 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 06 Sep 2016 01:53 PM (GMT+05:30)

किच्छा के लालपुर क्षेत्र के महाराजगंज गांव में स्थित तालाब में एक युवक की संदिग्ध परिस्थियों में डूबने से मौत हो गई।

News Article Hero Image

किच्छा, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: किच्छा के लालपुर क्षेत्र के महाराजगंज गांव में स्थित तालाब में एक युवक की संदिग्ध परिस्थियों में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह गत रात घर से मछलियां पकड़ने की बात कहकर निकला था।
गांव निवासी राकेश (28 वर्ष) गत रात घर से गांव के ही तालाब में मछलियां पकड़ने निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोज की।

पढ़ें-नैनीताल घूमने आया मुरादाबाद का युवक नदी में डूबा
गांव के तालाब में उसका शव पड़ा मिला। परिजनों के मुताबिक राकेश को मिर्गी का दौरा पड़ता था। संभावना जताई जा रही है कि तालाब में जाने के दौरान उसे मृगी का दौरा पड़ गया और वह पानी में डूब गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पढ़ें: नदी में नहाते हुए युवक डूबा, पुलिस ने चलाया रेस्क्यू; लेकिन...

पढ़ें: बिना बताए घर से लापता हुआ किशोर, कुछ घंटों बाद नाले में मिला शव