विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मदद के नाम पर महिला को दी लिफ्ट, फिर रिवाल्वर की नोक पर किया दुष्कर्म

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 14 Sep 2016 03:51 PM (IST)Updated: Thu, 15 Sep 2016 07:25 AM (IST)

अकेली महिला को मदद के नाम पर दो व्यक्तियों ने कार में लिफ्ट दी। इसके बाद वे उसे रिवाल्वर की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नानकमत्ता, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: रात को रास्ते में मिली अकेली महिला को मदद के नाम पर दो व्यक्तियों ने कार में लिफ्ट दी। इसके बाद वे उसे रिवाल्वर की नोक पर डराकर एकांत में ले गए और उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इस मामले में दो व्यक्तियों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
लखीमपुर खीरी की एक महिला की नानकमत्ता में रिशतेदारी है। गत रात वह अपने गांव से नानकमत्ता के लिए निकली। रास्ते में उसे देर हो गई। वह खटीमा कंजाबाग चौक पर वाहन का इंतजार कर रही थी।

पढ़ें-कैंटीन संचालक ने बच्ची से किया दुष्कर्म, लोगों ने काटा हंगामा
देर रात उसे वहां प्रतापपुर और नानकमत्ता निवासी दो व्यक्ति मिले। इनको वह पहले से पहचानती थी। महिला के मुताबिक उन्होंने उसे देखकर कार रोक ली और नानकमत्ता छोड़ने की बात कही। इस पर वह कार में बैठ गई।

पढ़ें-शादी के बहाने जंगल बुलाकर प्रेमिका पर जानलेवा हमला, रोते-रोते नंगे पांव पहुंची थाने
आरोप है कि उन्होंने कार को ग्राम सुंदरपुर की तरफ मोड़ दिया। इस पर जब उसने शोर मचाया तो उन्होंने रिवाल्वर दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। सुंदरपुर बांध के पास एकांत स्थान में ले जाकर उन्होंने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद उन्होंने महिला को नानकमत्ता छोड़ दिया।

पढ़ें: वायु सेना में तैनात पिता बेटी को बनाता था हवस का शिकार, ऐसे हुआ खुलासा
नानकमत्ता में महिला ने रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बाद में सच्चाई जानने के लिए पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। वहां पुलिस ने महिला की टूटी चूड़ियां भी बरामद की। महिला का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
पढ़ें: दुष्कर्म की शिकार युवती ने दिया शिशु को जन्म