विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कालोनी में जलभराव से बढ़ा बीमारी का खतरा, लोगों ने किया प्रदर्शन

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 06 Aug 2016 03:52 PM (IST)Updated: Sun, 07 Aug 2016 07:00 AM (IST)

बारिश के चलते नियाजनगर में कई जगह जलभराव होने से बीमारी फैलने का भय बना हुआ है। पानी की निकासी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

काशीपुर, [जेएनएन]: बारिश के चलते नियाजनगर में कई जगह जलभराव होने से बीमारी फैलने का भय बना हुआ है। पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से नाराज लोगों ने प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया।
लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उनका कहना था कि कालोनी में खाली प्लाट पर करीब चार-पांच फीट तक पानी भरा है। इससे बच्चों के लिए खतरा बना है।

पढ़ें:-घनसाली में भूस्खलन, दो मोटर मार्ग बंद; वाहन क्षतिग्रस्त
साथ ही यहां बीमारी फैलने का भी भय बना हुआ है। कई बार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रदर्शन करने वालों में रिसालत खान, अबरार खान, बब्बू खान, अब्दुल कादिर आदि शामिल थे।

पढ़ें:-टिहरी में 25 सड़कें बंद, पार्किंग के मलबे में दबी तीन कार

पढ़ें-उत्तरकाशी में भारी बारिश, गंगोत्री हाईवे हुआ अवरुद्ध