विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तमंचे से डराकर चार माह से किशोरी से दुष्कर्म कर रहा था युवक, फिर एक दिन...

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 27 Jun 2016 01:29 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jun 2016 05:00 AM (IST)

अनुसूचित जाति की नाबालिग किशोरी के पड़ोस का युवक तमंचे के बल पर धमकाकर दुष्कर्म कर रहा था। फिर एक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गदरपुर, उधमसिंह नगर [जेएनएन]: अनुसूचित जाति की नाबालिग किशोरी के पड़ोस का युवक तमंचे के बल पर धमकाकर दुष्कर्म कर रहा था। फिर एक दिन वह घर में घुसकर उसे जबरन अपने साथ ले जाने लगा। इसकी जानकारी लोगों को लगी तो हल्ला मचने पर युवक फरार हो गया।
क्षेत्र के एक गांव में यह वाक्या होने पर लोगों ने युवक के खिलाफ थाने में प्रदर्शन भी किया। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी की मां के मुताबिक वह गरीब अनुसूचित जनजाति की महिला है।

पढ़ें-चाचा के मन में घुसा शैतान, छह साल की भतीजी से किया दुष्कर्म
उसने पुलिस को बताया कि वह पति के साथ प्रतिदिन मजदूरी के लिए चली जाती है। उनके पड़ोस मे खुर्शीद का परिवार रहता है। उसके पुत्र कदीर ने उसकी 15 वर्षीय पुत्री को तमंचे के बल पर डरा कर करीब चार माह पूर्व अवैध संबंध बना लिए।
आरोप है कि जब भी पति-पत्नी घर नही होते थे तो उक्त युवक घर मे घुस जाता है और मां-बाप को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर उनकी बेटी से दुष्कर्म करता रहा।

पढ़ें- महिला ने युवकों को ऐसा क्या आशीर्वाद दिया कि लुटा बैठी, जानने को क्लिक करें
आरोप है कि गत दिवस कदीर घर मे घुस आया और जबरदस्ती पुत्री को भगाकर ले जाने लगा। शोर होने पर आसपास के लोग वहां आ गए। लोगो को आता देख वह भाग गया। इसके बाद जब उन्होंने बेटी का मेडिकल कराया तो दो माह के गर्भ होने की पुष्टि हुई।
पढ़ें: दो महिलाओं ने दुष्कर्म का किया विरोध, अारोपियों ने तीन को उतारा मौत के घाट