विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो युवकों से झड़प के बाद ग्रामीणों ने दरोगा को दौड़ाकर पीटा

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 08 Sep 2017 11:52 AM (IST)Updated: Fri, 08 Sep 2017 08:44 PM (IST)

सादी वर्दी में स्कूल के पास गश्त कर रहे दरोगा को दो युवकों से उलझना भारी पड़ गया। युवकों की ...और पढ़ें

दो युवकों से झड़प के बाद ग्रामीणों ने दरोगा को दौड़ाकर पीटा
दो युवकों से झड़प के बाद ग्रामीणों ने दरोगा को दौड़ाकर पीटा

रुद्रपुर, [जेएनएन]: स्कूल के पास सादी वर्दी में गश्त कर रहे दरोगा को दो युवकों को टोकना और उनकी पिटाई करना भारी पड़ गया। उत्तेजित ग्रामीणों ने दरोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। 

थाना गदरपुर में तैनात एसआई जावेद शुक्रवार की सुबह सिपाही ज्ञान सिंह के साथ सिविल ड्रेस में रेड रोज स्कूल के पास गश्त में थे। स्कूल के पास दो युवक खड़े थे। इस पर पुलिस ने उनसे पूछताछ की। 

इन युवकों ने पुलिस को बताया कि उनके खेत है और सुअरों से फसल बचाने के लिए वे देखभाल कर रहे है। बताया जा रहा है कि इसके बाद दरोगा और युवकों में विवाद हो गया। दरोगा जावेद ने उन्हें लठिया दिया।

यह देख मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए और दरोगा को पीटना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने काफी दूर तक उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटना की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही दोनों युवको को थाने ले गई। पुलिस के पीछे ग्रामीण भी थाने पहुंच गए। साथ ही युवकों को छुड़ाने के लिए थाने में हंगामा काटा। 

इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हुई। इस मामले में पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख के पति सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया। मामला बिगड़ता देख पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया। सूचना पर एसएसपी सदानंद दाते भी फोर्स के साथ पहुंच गए। 

यह भी पढ़ें: सिपाही की गुंडागर्दी, नेपाल के यात्रियों से मारपीट कर लूटे 56 हजार

यह भी पढ़ें: इन साइबर ठगों के कारनामों को जानकर हैरान हो जाएंगे आप