यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रुद्रपुर में एक दर्जन युवकों ने बाइक सवार तीन युवकों को लूटा
उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में बीती रात एक दर्जन बदमाशों ने बाइक सवार तीन युवकों पर हमला बोल दिया। ...और पढ़ें

रुद्रपुर, [जेएनएन]: टेंट वाले का हिसाब कर लौट रहे बाइक सवार तीन लोगों पर घात लगाए बैठे युवकों ने घेर कर हमला कर दिया। अधमरा कर वे उनसे 50 हजार रुपये व मोबाइल लूट कर फरार हो गए।
बीती रात पप्पू सिंह पुत्र विशन सिंह निवासी मजरा हसन गदरपुर अपने भतीजे सागर निवासी कोपा कृपाली व अमन निवासी चंदायन गूलरभोज के साथ टेंट का सामान लेकर लौट रहे थे।
रास्ते में नंदपुर गदरपुर के पास सड़क किनारे घात लगाए बैठे लगभग एक दर्जन बदमाशों ने घेर कर धारदार हथियारों व लाठी डंडे से हमला बोल दिया। इसमें तीन युवक घायल हो गए।
बदमाश 50 हजार रुपये की नगदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। आस पड़ोस के लोगों ने तीनों को बचाकर परिजनों को सुचना दी। परिजनों ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
